फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election: Rahul Gandhi critisised Narendra Modi on employment

राहुल का मोदी पर निशाना, कहा किसी को रोजगार नहीं देगा बब्बर शेर

Tue, 03 Nov 2015 04:35 AM IST
Updated Tue, 03 Nov 2015 04:35 AM IST
विज्ञापन
Bihar Election: Rahul Gandhi critisised Narendra Modi on employment

अंतिम चरण के मतदान को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को अररिया, पूर्णिया और कटिहार में तीन जनसभाओं को संबोधित किया। राहुल ने कहा कि चुनाव बिहार में हो रहे हैं और भाजपा के नेता पाकिस्तान की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम रोजगार की बात करते हैं लेकिन क्या किसी को रोजगार मिला। भाजपा ने मेक इन इंडिया का बब्बर शेर तो बना दिया, लेकिन इस बब्बर शेर से किसी को रोजगार तो नहीं मिला और ना ही कभी रोजगार मिलेगा। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी हर मुद्दे पर बात करते हैं, लेकिन दाल की बढ़ती कीमतों पर चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन


पीएण गरीबों की बात करते हैं, तो क्या गरीब को दाल-रोटी खाने का भी हक नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी जी जब से सरकार में आए हैं, महंगाई बढ़ी है। बिहार को काम करने वाली एक सरकार की जरूरत है और नीतीश कुमार काम करने वाले नेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरभंगा की रैली में भगदड़

Bihar Election: Rahul Gandhi critisised Narendra Modi on employment

राहुल ने कहा कि उनके गठबंधन की सरकार अगर बिहार में बनती है तो जो बोला जा रहा है वो जुमला नहीं होगा। उन्होंने कह कि बिहार में महागठबंधन जीत रहा है, ये बात मोदी जी भी जानते हैं और आप लोग भी जानते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दरभंगा रैली से हंगामे की खबर है। यहां अप्रत्याशित भीड़  उमड़ी जो बैरिकेड तोड़कर आगे निकल गई। स्थानीय सांसद कीर्ति आजाद के समझाने पर भीड़ थोड़ी नियंत्रित हुई। बताया जा रहा है कि यहां भीड़ ने हवा में कुर्सियां भी उछालीं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed