फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election: People sought answer from JDU MLA for seeking votes for five years, supporters beaten

बिहार चुनाव: वोट मांगने पहुंचे जेडीयू विधायक से जनता ने मांगा पांच साल का हिसाब, समर्थकों की हुई पिटाई

Wed, 16 Sep 2020 06:18 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 16 Sep 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
Bihar Election: People sought answer from JDU MLA for seeking votes for five years, supporters beaten
वैशाली के विधायक के समर्थक की जनता के साथ हाथापाई - फोटो : Screengrab from twitter video

बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। कुछ ही महीने में होने वाले चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों और उनके नेताओं ने अपनी-अपनी योजनाओं पर काम शुरू कर दिया है। बाढ़ और कोरोना की मार झेलने वाले बिहार में अब नेता एक बार फिर से जनता के दरवाजे पर पहुंचने लगे हैं। हालांकि कई जगह नेताओं को लोगों की नाराजगी का सामना भी करना पड़ रहा है। इसका एक मामला प्रदेश के वैशाली जिले में देखने को मिला। जिले के महनार में जेडीयू के विधायक उमेश कुशवाहा अपने समर्थकों के साथ जनता से मिलने और वोट मांगने पहुंचे। इससे पहले की वे लोगों से अगले पांच साल के लिए वोट मांगते, जनता ने उनसे उनके पांच सालों के विकास कार्यों का हिसाब मांग लिया।

विज्ञापन


इसी दौरान बातों-बातों में मामला इतना बिगड़ गया कि विधायक के समर्थक और इलाके की जनता में हाथापाई की नौबत आ गई। नाराज जनता ने विधायक के सामने ही उनके समर्थकों की पिटाई कर दी। मामला बिगड़ते देख विधायक और उनके बॉडीगार्ड ने स्थिति को काबू में किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा ही एक मामला हाजीपुर में भी देखने को मिला, जहां बीजेपी विधायक को लोगों ने खराब सड़क के मुद्दे पर घेर लिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक अवधेश सिंह को भी लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। लोगों की नाराजगी देख, उन्हें इलाके से भागना पड़ा। 


उधर प्रदेश की विपक्षी पार्टी राजद की तरफ से जेडीयू विधायक का वीडियो ट्वीट कर दोनों ही पार्टियों पर कटाक्ष किया गया। राजद की तरफ से ट्वीट में कहा गया, 'चुनाव आए तो मोदी-नीतीश की तरह उनके कामचोर चेलों को भी जनता की याद आने लगती है! तो जनता को भी 15 साल का तिरस्कार याद आ जाता है! और हो जाता है जूतमपैजार! महनार के जेडीयू विधायक उमेश कुशवाहा की ग्रामीणों ने चौथी बार पिटाई कर दी! साथ में पिटे चेले, बॉडीगार्ड! पर वीडियो बनने नहीं दिया!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed