फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election 2020,Tejashwi yadav files nomination from Raghopur assembly seat

बिहार चुनावः तेजस्वी ने राघोपुर से किया नामांकन, राबड़ी को हराने वाले सतीश यादव से होगी टक्कर

Wed, 14 Oct 2020 05:04 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राघोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राघोपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 14 Oct 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
Bihar Election 2020,Tejashwi yadav files nomination from Raghopur assembly seat
नामांकन के बाद तेजस्वी यादव अपने भाई तेजप्रताप के साथ - फोटो : पीटीआई

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने हाई प्रोफाइल सीट राघोपुर से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। राघोपुर से उनके सामने होंगे सतीश यादव। सतीश यादव वहीं हैं जिन्होंने 2010 में राबड़ी देवी को चुनाव में शिकस्त दे दी थी। इससे पहले, पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती दी। उन्होंने कहा, वैसे तो हम राघोपुर से नामांकन भरने जा रहे हैं, लेकिन नीतीश जी नालंदा की किसी सीट से नामांकन करें तो वह भी वहां से नामांकन करेंगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


तेजस्वी ने कहा है कि 2015 में जेडीयू के साथ हमारा गठबंधन था और हमलोगों ने नीतीश को सीएम बनाने के लिए वादा किया था। जो हमने पूरा करके दिखाया और उनको सीएम बना दिए। इस बार हम वादा कर रहे हैं कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो पहली कैबिनेट की बैठक में दस लाख युवाओं को रोजगार देंगे ये मेरा वादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि, नालंदा सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला है। इसके अलावा नीतीश कुमार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ते हैं, वह लगातार बिहार विधानपरिषद के सदस्य (एमएलसी) चुने जाते रहे हैं और फिलहाल भी एमएलसी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed