फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar election 2020 Nityanand Rai says Terrorists will escape Kashmir and take shelter in Bihar if RJD is elected Minister of State for Home, Nityanand Rai says Terrorists will escape Kashmir and take shelter in Bihar if RJD is elected

Bihar election 2020: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का विवादित बयान, 'राजद सत्ता में आई तो बिहार में आतंकी लेंगे पनाह'

Tue, 13 Oct 2020 10:46 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 13 Oct 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
Bihar election 2020 Nityanand Rai says Terrorists will escape Kashmir and take shelter in Bihar if RJD is elected Minister of State for Home, Nityanand Rai says Terrorists will escape Kashmir and take shelter in Bihar if RJD is elected
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय - फोटो : ANI

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए 28 अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे। इस बीच बिहार में चुनावी रैलियों का दौर शुरू हो गया है और इन चुनावी रैलियों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इस दौरान बिहार के वैशाली जिले के महनार लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की चुनावी सभा का एक बयान वायरल हो रहा है।इसमें वो बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सरकार बनने पर कश्मीर के आतंवादियों के बिहार में पनाह लेने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

यह वायरल वीडियो सोमवार (12 अक्तूबर) का है जिसमें जदयू के प्रत्याशी उमेश कुशवाहा के नामांकन के बाद महनार के आरपीएस कॉलेज में जनसभा को संबोधित करते हुए उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय बोल रहे हैं। नित्यानंद राय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 'बिहार में अगर राजद की सरकार बनती है तो कश्मीर में जिस आतंकवाद का हम सफाया कर रहे हैं, वो आकर यहां बिहार की धरती पर पनाह लेगा।'

विज्ञापन


 

 

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बयान को बिहार की विपक्षी पार्टियों ने बड़ा मुद्दा बना दिया है। कांग्रेस नेता संतोष कुमार ने कहा है कि 'ऐसे मंत्री को केंद्र सरकार को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए। राष्ट्रपति अविलंब इस मामले का संज्ञान लें। भाजपा नेता चुनावी प्रक्रिया को दूषित करने की कोशिश कर रहे हैं।'

वहीं, आरजेडी प्रवक्ता अनवर हुसैन ने कहा है कि 'भाजपा नेता बौखलाहट में ऐसे बयान दे रहे हैं। तेजस्वी यादव सकारात्मक बातें कर रहे हैं। युवाओं को रोजगार दिलाने की बात कर रहे हैं जबकि भाजपा नफरत फैलाने की बात कर रही है।'

हालांकि, भाजपा ने नित्यानंद राय का बचाव किया है। भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा है कि 'इसमें कोई दो राय नहीं है कि बिहार आतंकियों के सॉफ्ट टारगेट पर रहा है।प्रधानमंत्री की पटना में हुई रैली पर भी आतंकियों ने हमला किया। इसमें कोई दो राय नहीं है कि तेजस्वी और राजद की सरकार आई तो आतंकियों का बिहार में पनाह बढ़ेगा।' 

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी जीत दर्ज करने को लेकर सभी सियासी दलों ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का नाम भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed