{"_id":"641eab21d0296e646b07e674","slug":"bihar-crime-news-firing-in-land-dispute-one-person-seriously-injured-due-to-bullet-injury-fight-with-another-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime News: जमीन विवाद में फायरिंग, गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर घायल, दूसरे के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime News: जमीन विवाद में फायरिंग, गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर घायल, दूसरे के साथ मारपीट
Sat, 25 Mar 2023 01:34 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 25 Mar 2023 01:34 PM IST
सार
Bihar Crime News: बिहार के वैशाली जिले में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग हुई है। फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति को गोली लगी है, जबकि एक अन्य के साथ मारपीट की गई। मामला रुस्तमपुर थाना एरिया का है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैशाली जिले के रुस्तमपुर ओपी अंतर्गत लिटियाही दियारा में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति को गोली लगी है। दूसरे व्यक्ति के साथ मारपीट कर घायल किया गया है। आनन-फानन में इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए महेंद्र राय के पुत्र शिवनाथ राय और राजदेव राय को पीएमसीएच रेफर कर दिया। शिवनाथ राय को दाहिने हाथ में एक गोली मारी गई है। वहीं, राजदेव राय को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। बताया जाता है कि रजासन शिवनाथ राय का दूसरे पक्ष से भूमि विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में भी दर्ज है। दूसरे पक्ष ने करीब 50 की संख्या में बंदूक और धारदार हथियार लेकर हमला कर दिया, जिसमें शिवनाथ राय को दाहिने हाथ में गोली मार दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोली की आवाज सुनकर सभी इधर-उधर भागने लगे। घटना घटित करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। घटना के संबंध में घायल के भतीजा सत्यम कुमार ने बताया कि मामला भूमि विवाद से संबंधित कोर्ट में चल रहा है। इसी विवाद को लेकर करीब 50 की संख्या में बदमाश बंदूक लेकर पहुंचे और एक को गोली मार दिया और कई लोगों के साथ मारपीट किया।
विज्ञापन
बदमाशों ने करीब 10 राउंड गोलियां चलाई। हाजीपुर सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर मारपीट और गोलीबारी हुई है। इसमें एक व्यक्ति को गोली लगी है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच कर रही है। जो भी दोषी होंगे, उन पर पुलिस कार्रवाई करेगी।