फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar crime news Body of a man found in Patna; Bihar Police team investigating

Bihar News: पटना के VVIP इलाके में शव मिलने से हड़कंप, फॉरेंसिंग की टीम लेकर जांच करने पहुंची बिहार पुलिस

Thu, 09 Jul 2026 10:14 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 09 Jul 2026 10:14 AM IST
सार

Patna Crime News: राजधानी पटना में दिनदहाड़े एक शख्स का शव मिला है। यह शव किसकी है? इसकी मौत कैसे हुई? यह सब जांच करने लिए पटना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन
Bihar crime news Body of a man found in Patna; Bihar Police team investigating
जांच में जुटी पटना पुलिस की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना के सबसे वीवीआईपी इलाकों में शुमार हार्डिंग रोड पर गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मुख्य सड़क के किनारे फुटपाथ पर पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है। वहीं, वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया है, जो जांच में जुट गई है। पूरे मामले को लेकर एसडीपीओ सचिवालय डॉ. अन्नू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा मौत का कारण

पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed