फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Congress party candidate for Bodh Gaya seat declared for Manjhi family Rahul Gandhi Bihar Election 2025

Bihar Election 2025 : बोधगया सीट पर कांग्रेस का उम्मीदवार तय! बिहार आए राहुल गांधी से मांझी परिवार को आश्वासन

Fri, 06 Jun 2025 04:00 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 06 Jun 2025 04:00 PM IST
सार

Bihar : भागीरथ मांझी बोधगया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, यह बात अब स्पष्ट हो गई है कांग्रेस नेता राहुल गांधी गया जी पहुंचे थे, जहां शरथ मांझी के पुत्र भागीरथ मांझी ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
Bihar: Congress party candidate for Bodh Gaya seat declared for Manjhi family Rahul Gandhi Bihar Election 2025
मिथुन मांझी और अंशु कुमारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के प्रतिपक्ष नेता कांग्रेस नेता राहुल गांधी गया एयरपोर्ट पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भरपूर स्वागत किया। इसके बाद सड़क मार्ग से जिले के दशरथ नगर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने दशरथ मांझी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान दशरथ मांझी के पुत्र भागीरथ मांझी ने उनका भरपूर स्वागत किया। उन्होंने अन्य परिजनों से भी मुलाकात की और उनके साथ बैठकर नारियल पानी पीया।  इस दौरान परिजनों ने भी अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में उन्हें बताया और मदद करने की बात कही।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar : दशरथ मांझी के घर वालों ने जताई बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की मंशा, राहुल गांधी से मिलकर मांगेंगे टिकट
विज्ञापन


मिथुन मांझी और बेटी अंशु कुमारी ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई 
वहीं दशरथ मांझी के पुत्र भागीरथ मांझी के दामाद मिथुन मांझी और बेटी अंशु कुमारी ने बताया कि दशरथ मांझी के पुत्र भागीरथ मांझी ने बोधगया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा है। उन्होंने सारी बातों को सुना और इसे जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। वहीं भागीरथ मांझी की पोती ने राहुल गांधी से कहा कि मैं डीएम बनना चाहती हूं। राहुल गांधी बच्ची की बात सुनकर भावुक हो गए। राहुल गांधी के दशरथ नगर गांव पहुंचने पर गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वे गहलोर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने दशरथ मांझी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया।  इसके बाद वे भागीरथ मांझी को अपने साथ लेकर राजगीर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar : राहुल गांधी पहुंच रहे हैं बिहार, संविधान सुरक्षा सम्मेलन में होंगे शामिल

भागीरथ मांझी चुनाव लड़ना चाहते है तो स्वागत है 
इस संबंध में कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री अवधेश सिंह से सवाल किया गया कि भागीरथ मांझी बोधगया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने सवाल का जबाब देते हुए कहा कि अगर भागीरथ मांझी बोधगया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। हमलोगों राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिका अर्जुन खड़गे और बिहार कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार से मुलाकात कर यह बाते सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed