{"_id":"6116f3ee19f35e2f20746594","slug":"bihar-congress-holds-bjp-and-jdu-responsible-for-the-devastation-caused-by-the-floods","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने बाढ़ से तबाही के लिए भाजपा-जदयू को ठहराया जिम्मेदार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने बाढ़ से तबाही के लिए भाजपा-जदयू को ठहराया जिम्मेदार
Sat, 14 Aug 2021 04:06 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 14 Aug 2021 04:06 AM IST
सार
- कुछ वर्षों में बिहार का बाढ़ क्षेत्र 25 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 75 लाख हेक्टेयर हुआ
- साल दर साल नदियों के कटाव से लाखों हेक्टेयर जमीन नदी में समा रही हैो
विज्ञापन
बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी
- फोटो : twitter@AsitNathTiwari
विस्तार
बिहार में बाढ़ से हो रहे नुकसान व तबाही के लिए कांग्रेस ने भाजपा और जदयू की सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि पिछले कुछ वर्षों में बिहार का बाढ़ क्षेत्र 25 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 75 लाख हेक्टेयर हो गया है।
विज्ञापन
साल दर साल नदियों के कटाव से लाखों हेक्टेयर जमीन नदी में समा रही है। भाजपा व जदयू की सरकार के बाढ़ प्रबंधन का अंजाम यह है कि पूरा का पूरा उत्तर बिहार बाढ़ की विभीषिका झेल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने सत्तारूढ़ दोनों दलों पर बाढ़ को लेकर कानपुर आईआईटी के वैज्ञानिकों की रिपोर्ट और विशेषज्ञों की राय के सुझाव को न मानने का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार से नदियों की गाद सफाई की लिए स्पष्ट नीति बनाने की मांग की।
विज्ञापन