फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: clash between students in patna, 6 injured

बिहारः पटना में छात्रों के बीच खूनी भिडंत, दर्जनों घायल

Tue, 07 Jun 2016 02:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 07 Jun 2016 02:56 PM IST
विज्ञापन
Bihar: clash between students in patna, 6 injured

बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को छात्र संगठनों के बीच जमकर बवाल मचा। पटना विश्वविद्यालय में परीक्षाओं का विरोध करने को लेकर दो छात्र संगठन आपस में ही भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले, झड़प में कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए तो कई के सिर फूट गए। छात्रों के बीच यह सारा झगड़ा पुलिस की मौजूदगी में हुआ। मामले में कई छात्रों को हिरासत में लिया गया है, जबकि घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पटना विश्वविद्यालय में परीक्षाओं को लेकर छात्रों में विवाद चल रहा है। एक पक्ष परीक्षाएं करवाने के पक्ष में तो है दूसरा पक्ष परीक्षाएं निरस्त  कराने के लिए अड़ा है। इसी को लेकर मंगलवार सुबह एआईएसएफ और छात्र समागम संगठनों के बीच झड़प शुरू हो गई। देखते ही देखते यह झगड़ा मारपीट और फिर जबरदस्त हिंसा में बदल गया। छात्रों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से वार किया।
विज्ञापन


कुछ छात्रों ने कक्षाओं में रखी कुर्सियों और वहां पड़े पाइपों से एक भी वार किया। जिसमें कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन उसकी मौजूदगी का छात्रों पर कोई असर नहीं दिखा और वह एक दूसरे पर बदस्तूर हमले करते रहे। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो छात्रों में भगदड़ मची। पुलिस ने जैसे तैसे विवाद शांत कराकर घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में कई छात्रों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed