फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar chief minister Nitish Kumar react on Sushant Singh Rajput case said Sushant and his family get justice

सुशांत मामले पर बोले सीएम नीतीश, इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं यह न्याय की जीत

Wed, 19 Aug 2020 01:00 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 19 Aug 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
Bihar chief minister Nitish Kumar react on Sushant Singh Rajput case said Sushant and his family get justice
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : ANI

सुशांत सिंह राजपूत की सीबीआई जांच को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में कानून के अनुसार ही काम हुआ है और जो भी बिहार में किया गया वो कानून के तहत किया गया है। नीतीश कुमार ने कहा कि अब सुशांत और उनके परिवार को न्याय जरूर मिलेगा।

विज्ञापन



इसके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह साफ हो गया है कि मामले को लेकर जो कुछ भी किया गया, वो पूरी तरह से न्यायसंगत था और कानून के अनुरूप था। नीतीश कुमार ने फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि बिहार में पूरे तरीके से संवैधानिक प्रक्रिया के तहत काम किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नीतीश कुमार ने कहा कि हमने संविधान का पालन किया है और फैसले के बाद यह विश्वास है कि परिवार को पूर्ण न्याय मिलेगा। बिहार के सीएम ने इसे न्याय की जीत बताया है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले का राजनीति से कोई संबंध नहीं है, इसका नाता सुशांत के परिवार को न्याय दिलाने से है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed