फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Brutal murder of girl child in Vaishali, disappeared from school, rape, acid attack, body mutilated

Bihar : चार उंगलियां काट लीं, एसिड से जलाया; चार दिन से गायब 9 साल की बच्ची की ऐसी वीभत्स हत्या

Sat, 20 May 2023 12:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 20 May 2023 12:08 PM IST
सार

Crime Story : 4 दिन पहले वह स्कूल दिन गई थी। छुट्टी होने के बाद सभी बच्चे घर लौट गए। लेकिन, वह नहीं लौटी। स्कूल से गांव तक खोजबीन की पर वह नहीं मिली। आज उसकी लाश मिली, वह भी घर के पीछे। उसके साथ हुई हैवानियत को देखकर रौंगटे खड़े हो गए।

विज्ञापन
Bihar: Brutal murder of girl child in Vaishali, disappeared from school, rape, acid attack, body mutilated
जंदाहा थाना की पुलिस जांच कर रही है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वैशाली के जंदाहा थाना इलाके 4 दिन पहले घर से गायब हुई 9 साल की बच्ची की लाश उसके ही घर के पीछे से बरामद हुई। लाश से तेज दुर्गंध निकल रही थी। मृत बच्ची के दादा ने बताया कि उनकी पोती चौथी कक्षा में पढ़ती थी। 4 दिन पहले वह स्कूल गई थी लेकिन घर लौटकर नहीं आई। काफी खोजबीन लेकिन नहीं मिली। आज उसकी लाश देख रौंगटे खड़े हो गए। आशंका है उसके साथ हैवानियत की गई। इसके बाद उसकी हत्या कर की दी गई। साक्ष्य नष्ट करने के लिए लाश को एसिड से जला दिया। इतना ही नहीं हैवानों ने उसके दाहिने हाथ की चार उंगलियों को भी काट लिया।

विज्ञापन


लाश को एसिड से जला दिया, ड्रेस से हुई पहचान
लाश मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह स्कूल ड्रेस पहनकर घर से निकली थी। इसी से उसकी पहचान की गई है। शनिवार सुबह लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही जंदाहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। लाश की हालत देखकर पुलिस ने फौरन FSL और डॉग स्क्वायड टीम बुलाई गई है।
विज्ञापन


स्कूल के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस घर नहीं
महुआ एसडीपीओ शुरभ सुमन ने कहा कि बच्ची के गायब होने की का मामला उसके परिजनों द्वारा जंदाहा थाने में दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर के गायब बच्ची की तलाश शुरु कर दी। पता चला कि वह स्कूल के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस घर नहीं लौटी। पुलिस ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजनों ने ही सूचना दिया कि उसकी बच्ची की लाश घर के पीछे खेत में थी।  इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव देखकर प्रतीत होता है कि अपराधियों ने इसकी निर्मत हत्या की है। इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed