BIHAR: अब बिहार पुलिस ने BPSC अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, खूब भांजीं लाठियां, कई छात्र चोटिल
बीपीएससी अभ्यर्थियों का यह प्रदर्शन आयोग द्वारा परीक्षा दो दिनों में लेने और ‘परसेंटाइल’ तकनीक से रिजल्ट जारी करने के निर्णय का विरोध में हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों के बाद अब BPSC अभ्यर्थियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने सभी छात्रों पर लाठियां भी भांजीं है। इस दौरान कुछ छात्र चोटिल भी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी छात्र परीक्षा के पैटर्न के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। BPSC 67वीं पीटी परीक्षा 20 और 22 सितंबर को प्रस्तावित है लेकिन छात्र परीक्षा के पैटर्न का विराध कर रहे हैं। इसी मुद्दे पर बीते दिनों छात्रों ने पटना स्थित आयोग कार्यालय का सामने प्रदर्शन भी किया था।
जानें क्यों विरोध कर रहे छात्र
बता दें कि आयोग द्वारा परीक्षा दो दिनों में लेने और ‘परसेंटाइल’ तकनीक से रिजल्ट जारी करने के निर्णय का विरोध हो रहा था। छात्र परीक्षा को एक दिन में आयोजित करने की मांग कर रहे थे। छात्र विरोध में आज पटना में प्रदर्शन कर रहे हैं।
सीएम ने पदाधिकारियों की बैठक बुलाई
मुख्यमंत्री ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा के संबंध में उम्मीदवारों की समस्या का संज्ञान लिया है और इसके समाधान के लिए मुख्य सचिव और अन्य पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। CMO बिहार ने यह जानकारी दी।
देखें वीडियो...
#WATCH | Bihar: Scuffle broke out between Bihar Public Service Commission (BPSC) candidates and Police personnel today, in Patna. The candidates were protesting against the schedule of the exam, the exam will be conducted on two days. pic.twitter.com/SqkMIbncrV
— ANI (@ANI) August 31, 2022