बिहारः दोबारा परीक्षा का नाम सुनते ही गायब हुई आर्ट टॉपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर रहने वाले छात्रों की कलई एक-एक करके खुलती जा रही है, शुक्रवार को जब उनका री टेस्ट होना था तब कुछ ही छात्र मौजूद रहे। ऐसे में उन पर उठ रहे सवाल और संदेह और गहरा गए हैं। हालांकि पता यह भी चला है कि बाद में रूबी राय को छोड़कर बाकी छात्र री टेस्ट के लिए पहुंच गए।
बता दें कि बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा के आर्ट और साइंस के टॉपरों की योग्यता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। रिजल्ट आने के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को दिए इंटरव्यू में आर्ट साइड की टॉपर छात्रा रूबी राय अपने विषयों तक की जानकारी सही से नहीं दे सकी थी।
पॉलीटिकल साइंस को उसने भोजन बनाने का विषय बताया था तो अपने अंकों के बारे में भी गलत जानकारी दी थी। वहीं साइंस के टॉपर सौरभ श्रेष्ठ केमिस्ट्री के साधारण से सूत्र में उलझकर रह गए थे। आर्ट और साइंस में टॉप करने वाले दोनों छात्र-छात्रा वैशाली के विशुन राय कालेज में पढ़ते थे।
शुक्रवार को परीक्षा से पहले ही फरार हुए सभी छात्र
मीडिया में दोनों टॉपरों का इंटरव्यू जारी होने के बाद बोर्ड ने आर्ट और साइंस के साथ ही कॉमर्स के कुल 14 टॉपरों का रिजल्ट रोकते हुए दोबारा उनकी परीक्षा करवाने के निर्देश दिए थे।
शुक्रवार को सभी छात्रों का री टेस्ट होना था। इसके लिए बोर्ड के स्तर पर तैयारियां भी की गईं थी इनमें रूबी राय को छोड़कर बाकी छात्र टेस्ट देने पहुंचे। जानकारी के अनुसर सौरभ श्रेष्ठ और एक तीसरे नंबर पर रहने वाले एक अन्य छात्र का रिजल्ट रद कर दिया गया है।
बोर्ड की समीक्षा में वह टॉपर योग्य नहीं पाया गया। हालांकि अभी अन्य छात्र-छात्राओं के बारे में पूर्ण जानकारी नहीं मिल सकी है। दूसरी ओर जब इस संबंध में आर्ट टॉपर रूबी राय के हाजीपुर स्थित घर में मौजूद दादा मुंशी प्रसाद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मुझे उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।