{"_id":"6450d6b9ecaa5666850b68ba","slug":"bihar-bjp-state-president-samrat-chaudhary-says-mental-condition-of-rjd-leader-yaduvansh-yadav-is-not-good-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Politics: BJP प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के बिगड़े बोल, RJD नेता यदुवंश यादव की मानसिक स्थिति खराब बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Politics: BJP प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के बिगड़े बोल, RJD नेता यदुवंश यादव की मानसिक स्थिति खराब बताई
Tue, 02 May 2023 02:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 02 May 2023 02:54 PM IST
सार
बेगूसराय में सम्राट चौधरी ने कहा कि ब्राह्मण समाज को गाली दी जा रही है जो कहीं से उचित नहीं है। अगर किसी की मानसिक स्थिति खराब हो तो कुछ नहीं कहा सकता है।
विज्ञापन
बेगूसराय में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी मंगलवार को अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत बेगूसराय पहुंचे। यहां सिमरिया में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सम्राट का स्वागत किया। उसके बाद सम्राट चौधरी ने जीरो माइल के दिनकर गोलंबर पहुंचकर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने आरजेडी के पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की। यदुवंश कुमार यादव ने ब्राह्मण समाज पर जातिगत टिप्पणी की थी। सम्राट ने कहा कि ब्राह्मण समाज को गाली दी जा रही है जो कहीं से उचित नहीं है। अगर किसी की मानसिक स्थिति खराब हो तो कुछ नहीं कहा सकता है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज बिहार ही नहीं देश के वह लोग हैं जो भारत के गौरवशाली इतिहास को बनाने वाले चाणक्य हैं। अगर कोई इस तरह का बयान देता है तो लगता है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन