फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar: bihar fodder scam file missing

बिहारः लालू की पेशी से पहले ही चारा घोटाले से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइलें चोरी

Wed, 08 Jun 2016 01:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Jun 2016 01:36 PM IST
विज्ञापन
bihar: bihar fodder scam file missing
- फोटो : Getty

बिहार में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में चारा घोटाले से जुड़ी कई महत्वपूर्ण फाइनलें चोरी हो गई हैं। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए फाइलों की तलाश शुरू कर दी हैं। चोरी हुई फाइलें बिहार पशु एवं मत्‍स्य संसाधन विभाग के पटना स्थित कार्यालय में रखी हुईं थी। चारा घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू यादव मुख्य आरोपी हैं। मामले में उन्हें छह साल की सजा की घोषणा भी हो चुकी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पटना के ओल्ड सेक्रेटरिएट पुलिस स्टेशन में इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया। विभाग के सूत्रों के अनुसार पटना सचिवालय स्थित कार्यालय से तीन अलमारियों में रखी महत्वपूर्ण फाइलें चोरी हो गई हैं। इनमें से अधिकतर चारा घोटाले और उसमें आरोपी बनाए गए लोगों के संबंध में थी। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इनमें पशु डॉक्टरों और कर्मियों की संलिप्तता के सबूत थे। हालांकि इस संबंध में 16 मई को मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। लेकिन मामले का खुलासा अभी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि चारा घोटाला उस समय सुर्खियों में आया था जब तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू यादव का नाम इसमें शामिल पाया गया था। मामले में सीबीआई ने जांच शुरू करते हुए लालू यादव के साथ ही एक और पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र सहित दर्जनभर लोगों को आरोपी बनाते हुए जांच शुरू कर दी थी।

13 जून को लालू को सीबीआई की अदालत के सामने होना है पेश

bihar: bihar fodder scam file missing

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र को चार साल कैद और दो लाख रुपये जुर्माने की सजा मिली थी। हालांकि बाद में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से से राहत मिल गई थी। लेकिन इसके चलते उन्हें लोकसभा सदस्यता गंवानी पड़ी और वो चुनाव लड़ने के लिए भी अयोग्य साबित हो गए थे।

वहीं फाइलों की इस चोरी के बीच महत्वपूर्ण बात ये है कि चारा घोटाले के एक अन्य मामले में लालू यादव को रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने 13 जून को तलब किया है। जिसमें उन्हें कोर्ट के सामने पेश होना होगा। उससे पहले ही फाइलों के चोरी होने की खबर सामने आ गई। हालांकि अभी यह नहीं पता चल सका है कि जो फाइलें चोरी हुई हैं वो कौन से मामले की हैं। 

बता दें कि साल 1995 में बिहार में सीएजी की रिपोर्ट के बाद कुल 950 करोड़ रुपये का चारा घोटाला सामने आया था। जिसमें राज्य के अलग अलग जिलों के कोषागार से अवैध रूप से बड़ी मात्रा में धन निकाला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed