फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar bandh of students: Lalu yadav had given advice, but both sons did not appear

छात्रों का बिहार बंद: लालू ने दी थी नसीहत, लेकिन दोनों बेटे घर से ही करते रहे आंदोलन  

Sat, 29 Jan 2022 03:38 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Amit Mandal Updated Sat, 29 Jan 2022 03:38 PM IST
सार

संगठन ने कहा कि तेज प्रताप यादव सड़क पर उतरेंगे, लेकिन पूरे दिन में एक बार भी वह पटना की सड़कों पर नहीं दिखे।

विज्ञापन
Bihar bandh of students: Lalu yadav had given advice, but both sons did not appear
Tej Pratap Yadav - फोटो : ani

विस्तार

राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने छात्रों-नौजवानों के बिहार बंद को अपना समर्थन दिया है। उनके संगठन छात्र जनशक्ति परिषद के लेटरहेड पर समर्थन का बयान भी जारी किया। संगठन ने कहा कि तेज प्रताप यादव सड़क पर उतरेंगे, लेकिन पूरे दिन में एक बार भी वह पटना की सड़कों पर नहीं दिखे। माले के विधायक महबूब आलम और संदीप सौरभ डाकबंगला चौराहे पर पहुंचे और रोजगार और निजीकरण के सवाल पर आंदोलन करते हुए गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन


छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष गगन कुमार भी डाकबंगला चौराहा पहुंचे, लेकिन छात्र जनशक्ति परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव घर में बैठकर बयान जारी करते रहे। इसे लेकर अब जदयू ने तेज प्रताप सहित तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा है। 
विज्ञापन


लालू ने दी थी नसीहत 
राजद के स्थापना दिवस पर जब पार्टी सुप्रीमो लालू यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे, तब उन्होंने नसीहत दी थी कि आंदोलन के दौरान हुए मुकदमों से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आर-पार वाले आंदोलन की जरूरत बताई थी, लेकिन छात्रों के मुद्दे पर उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव और बड़े बेटे तेज प्रताप दोनों नदारद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज प्रताप ने घर से जारी किया बयान
तेज प्रताप यादव ने अपने घर से सोशल मीडिया पर बयान जरूर जारी किया। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी का आंदोलन चला, युवाओं ने विरोध-प्रदर्शन किया और जवाब में सरकार ने डंडे से पिटवाने का काम किया। हम मांग करते हैं कि छात्रों के साथ न्याय होना चाहिए। भाजपा का लक्ष्य शुरू से यही रहा है कि निचले तबके के लोगों और छात्रों को पूरी तरह के बर्बाद कर देना है। परीक्षा में इस तरह से धांधली नहीं होनी चाहिए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed