{"_id":"63fb94e1fd4be833310ae5da","slug":"bihar-badlo-abhiyan-rpc-singh-attacked-cm-nitish-kumar-in-nalanda-bihar-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बिहार बदलो अभियान यात्रा में आरसीपी सिंह बोले- 'CM का तेजस्वी को ताज देने का सपना पूरा नहीं होगा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बिहार बदलो अभियान यात्रा में आरसीपी सिंह बोले- 'CM का तेजस्वी को ताज देने का सपना पूरा नहीं होगा'
Sun, 26 Feb 2023 10:50 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 26 Feb 2023 10:50 PM IST
सार
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को 2025 में जो ताज देने की बात कह रहे हैं, वह कभी पूरा नहीं होगा।
विज्ञापन
बदलो बिहार अभियान के तहत निकाला गया रोड शो।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के नेतृत्व में रविवार को बदलो बिहार अभियान के तहत रोड शो का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार के लोगों के सामने आने वाले मुद्दों को उजागर करना और राज्य की सामाजिक-आर्थिक स्थितियों में सुधार के लिए प्रयास करना है।
विज्ञापन
इस रोड शो की शुरुआत पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के पैतृक गांव नालंदा के अस्थावां प्रखंड के अंतर्गत आने वाले मुस्तफापुर से हुई। यहां से रोड शो भागन बिगहा, मथुरापुर और नूरसराय होते हुए सयदी गांव पहुंचा। जहां आरसीपी सिंह ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान आरसीपी सिंह ने बिहार के महागठबंधन में फूट की बात की और जद(यू) को डूबती जहाज भी कहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के पार्टी छोड़ने के बाद जहाज डूब गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि जीतन राम मांझी को पहले मुख्यमंत्री बनाया फिर 8 महीने के बाद हटा दिया गया। अब उन्हें ही फैसला लेना होगा कि वे महागठबंधन के साथ रहेंगे या फिर एनडीए के साथ आएंगे। सिंह ने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को 2025 में जो ताज देने की बात कह रहे हैं, वह कभी पूरा नहीं होगा।
विज्ञापन