फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Badlo Abhiyan RPC Singh attacked CM Nitish Kumar in Nalanda Bihar

Bihar News: बिहार बदलो अभियान यात्रा में आरसीपी सिंह बोले- 'CM का तेजस्वी को ताज देने का सपना पूरा नहीं होगा'

Sun, 26 Feb 2023 10:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 26 Feb 2023 10:50 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को 2025 में जो ताज देने की बात कह रहे हैं, वह कभी पूरा नहीं होगा।

विज्ञापन
Bihar Badlo Abhiyan RPC Singh attacked CM Nitish Kumar in Nalanda Bihar
बदलो बिहार अभियान के तहत निकाला गया रोड शो। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के नेतृत्व में रविवार को बदलो बिहार अभियान के तहत रोड शो का आयोजन किया गया।  इस कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार के लोगों के सामने आने वाले मुद्दों को उजागर करना और राज्य की सामाजिक-आर्थिक स्थितियों में सुधार के लिए प्रयास करना है। 

विज्ञापन


इस रोड शो की शुरुआत पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के पैतृक गांव नालंदा के अस्थावां प्रखंड के अंतर्गत आने वाले मुस्तफापुर से हुई। यहां से रोड शो भागन बिगहा, मथुरापुर और नूरसराय होते हुए सयदी गांव पहुंचा। जहां आरसीपी सिंह ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान आरसीपी सिंह ने बिहार के महागठबंधन में फूट की बात की और जद(यू) को डूबती जहाज भी कहा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के पार्टी छोड़ने के बाद जहाज डूब गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि जीतन राम मांझी को पहले मुख्यमंत्री बनाया फिर 8 महीने के बाद हटा दिया गया। अब उन्हें ही फैसला लेना होगा कि वे महागठबंधन के साथ रहेंगे या फिर एनडीए के साथ आएंगे। सिंह ने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को 2025 में जो ताज देने की बात कह रहे हैं, वह कभी पूरा नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed