{"_id":"61a4cdc15fef4c3b0a1c8a6f","slug":"bihar-assembly-session-starts-with-national-anthem-bjp-and-cpi-mla-raised-slogans","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: राष्ट्रगान से हुई विधानसभा सत्र की शुरुआत, भाजपा-सीपीआई विधायकों के बीच जमकर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: राष्ट्रगान से हुई विधानसभा सत्र की शुरुआत, भाजपा-सीपीआई विधायकों के बीच जमकर नारेबाजी
Mon, 29 Nov 2021 06:25 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 29 Nov 2021 06:25 PM IST
सार
अब तक केवल राज्यपाल के संबोधन के दौरान ही विधानसभा में बीएमपी के बैंड की धुन पर राष्ट्रगान हुआ करता था। इस बार नई परंपरा शुरू हुई।
विज्ञापन
बिहार विधानसभा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया। इस बार सदन में एक नई परंपरा की शुरुआत हुई। सत्र का आरंभ राष्ट्रगान से हुई। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आते ही कहा कि सदन की कार्यवाही आरंभ होने के पहले हम सभी राष्ट्रगान के लिए खड़े होंगे। इस पर सभी लोग अपनी सीट से राष्ट्रगान के सम्मान में खड़े हो गए। राष्ट्रगान का ऑडियो बजाया गया। इसके साथ ही सदन में भारत माता की जय और इंकलाब जिंदाबाद के भी नारे लगाए गए।
विज्ञापन
राज्यपाल के संबोधन के दौरान ही बजता था राष्ट्रगान
अब तक केवल राज्यपाल के संबोधन के दौरान ही विधानसभा में बीएमपी के बैंड की धुन पर राष्ट्रगान हुआ करता था। राज्यपाल के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करने के दौरान ऐसा होता था। पुराने विधायकों ने कहा कि यह उनके लिए पहला मौका था जब सदन की कार्यवाही के दौरान राष्ट्रगान हुआ।
विज्ञापन
बिहार विधानसभा परिसर में राष्ट्रगान के समाप्त होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों ने ऊंची आवाजा में भारत माता की जय के नारे लगए। जवाब में भाकपा (माले) के विधायकों ने इंकलाब जिंदाबाद का नारा लगाया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने शोक प्रकाश पढ़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन