फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: 5 people arrest in journalist murder case

शहाबुद्दीन के शूटरों ने की थी पत्रकार रंजन की हत्या

Wed, 25 May 2016 06:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 May 2016 06:26 PM IST
विज्ञापन
Bihar: 5 people arrest in journalist murder case

सीवान के पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है पांचों भागलपुर जेल में बंद बाहुबलि शहाबुद्दीन के शार्प शूटर हैं। वहीं पुलिस को एक अन्य व्यक्ति लड्डन मियां की भी तलाश है, माना जा रहा है वही घटना का मुख्य आरोपी है। उसी ने शहाबुद्दीन के कहने पर शूटरों को रंजन की हत्या की सुपारी दी थी।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बाइक और हथियार भी आरोपियों से बरामद कर लिए हैं। लड्डन मियां शहाबुद्दीन का खास बताया जा रहा है जिसने उसके कहने पर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। बिहार पुलिस के एडीजी सुनील कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस सही दिशा में आगे बढ़ रही है।  मामले में जांच के लिए एसआईटी बनाई गई थी।
विज्ञापन


एसआईटी ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जिनसे हथियार बरामद हुए हैं। उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। अभी वारदात के कारणों का पता नहीं लग सका है पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभी मामले में कुछ और गिरफ्तारियां भी होनी हैं जिसके बाद पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी। वहीं पुलिस की इस गिरफ्तारी के बाद एक बात साफ हो गई है‌ कि पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के तार भागलपुर जेल में बंद शहाबुद्दीन से जुड़ गए हैं। 


माना जा रहा है पत्रकार की हत्या की वजह वो तस्वीरें बनी हैं जिसमें शहाबुद्दीन को जेल में राजद के मंत्री से मुलाकात के दौरान मिठाई खाते हुए दिखाया गया है। इन्हीं तस्वीरों के बाहर आने से शहाबुद्दीन राजदेव रंजन से खफा चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed