फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : 20 year old woman got married for third time within six month, Mediator of two marriages became third

Bihar : 20 साल की महिला ने छह महीने के अंदर रचाई तीसरी शादी...गजब! दो शादियों का अगुआ अब बना दूल्हा

Mon, 27 Feb 2023 05:00 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Mon, 27 Feb 2023 05:00 PM IST
सार

Pakadwa Vivah in Begusarai : 20 साल की महिला की छह महीने के अंदर तीन शादियां हो गईं। दो शादियों में अगुआ की भूमिका निभाने वाला उसका तीसरा पति बना। बना क्या, अंतिम इश्क समझते हुए लोगों ने पकड़-धकड़ कर बना दिया।

विज्ञापन
Bihar : 20 year old woman got married for third time within six month, Mediator of two marriages became third
इस शादी की चर्चा अब हर जगह होगी, क्योंकि यहां कहानी बिल्कुल अलग है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में शादी-ब्याह के अजब-गजब किस्से सामने आते रह रहे हैं, लेकिन यह मामला बिल्कुल अलग है। 20 साल की महिला की छह महीने के अंदर तीन शादियां हो गईं। दो शादियों में अगुआ की भूमिका निभाने वाला उसका तीसरा पति बना। बना क्या, अंतिम इश्क समझते हुए लोगों ने पकड़-धकड़ कर बना दिया। मामला उसी बेगूसराय जिले का है, जो एक जमाने में पकड़ौआ या हाथपकड़ा या जबरिया शादी के लिए कुख्यात रहा था। 

विज्ञापन


छह महीने में तीसरी बार मांग भराई गई
बेगूसराय के खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर पूर्वी गांव से यह मामला सामने आया है। शादीशुदा आरती से मिलने पहुंचे युवक को पकड़कर ग्रामीणों ने दोनों की शादी सोमवार की सुबह गांव के ही शिव मंदिर में करवा दी। इस शादी में गांव के ही लोगों ने वर-वधू पक्ष की भूमिका निभाई। इस जबरिया शादी की दुल्हन महज 20 साल की है और यह शादी इसलिए अनोखी है कि छह महीने में ही उसकी मांग में तीसरे युवक ने सिंदूर भरा है। बेगूसराय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांख पंचायत की आरती की पहली शादी छह महीने पहले वीरपुर थाना क्षेत्र के टांरी गांव में हुई थी। इस शादी में बरियारपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड पांच निवासी अशर्फी महतो के 24 वर्षीय पुत्र सिंटू कुमार ने अगुआ की भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन


दूसरा पति गया दिल्ली तो तीसरा पहुंचा मिलने
युवती के मायके से पूर्व की रिश्तेदारी का फायदा उठाते हुए सिंटू कुमार ने शादीशुदा आरती को परेशान बता दूसरी शादी कुछ दिनों बाद अपने गांव के नीतीश कुमार से करवा दी। बाद में युवती के पिता ने मुफस्सिल थाना में सिंटू समेत अन्य लोगों के खिलाफ बहला-फुसलाकर लड़की भगा ले जाने का मामला दर्ज करवा दिया था। इधर आरती की दूसरी शादी के बाद सिंटू का आना-जाना नीतीश के घर होने लगा। दोनों इतने करीब आ गए कि नीतीश कुछ-कुछ समझते हुए धीरे से पिछले हफ्ते मजदूरी के नाम पर दिल्ली चला गया। नीतीश उधर गया और इधर रविवार की देर रात्रि आरती से मिलने सिंटू उसके घर पहुंच गया। इस बार ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। फिर अगली सुबह आरती और सिंटू की शादी गांव के शिव मंदिर परिसर में करवा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed