फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Wife loves with unknown boy husband married wife to his lover in bhagalpur Sultanganj

बिहार : घर आए युवक से हुआ पत्नी को प्यार, आंखों में आंसू लिए पति ने दोनों की करा दी शादी

Tue, 27 Apr 2021 10:58 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 27 Apr 2021 10:58 PM IST
सार

शादी एक ऐसा बंधन है जहां पति और पत्नी सात जन्मों तक साथ रहने की कसम खाते हैं। लेकिन कभी-कभी जिंदगी में ऐसे मोड़ आते हैं जहां बेवफाई का भी सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
Wife loves with unknown boy husband married wife to his lover in bhagalpur Sultanganj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

शादी एक ऐसा बंधन है जहां पति और पत्नी सात जन्मों तक साथ रहने की कसम खाते हैं। लेकिन कभी-कभी जिंदगी में ऐसे मोड़ आते हैं जहां बेवफाई का भी सामना करना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला भागलपुर के सुल्तानगंज से आया है जहां दो बच्चे की मां को घर आए एक युवक से प्यार हो गया और दोनों शादी के लिए अड़ गए। पति के साथ-साथ घर वालों ने इस रिश्ते का विरोध किया तो दोनों मानने के लिए तैयार नहीं हुए। यह  मामला एकदम फिल्मों की कहानी की तरह रोचक होता जा रहा था जहां एक पति अपनी पत्नी को उसके प्रेमी से मिलाने के लिए हर संभव कोशिश करता है और मिला भी देता है। इस दौरान परिवार और समाज की अड़चनों के बावजूद पति अपनी प्यारी सी पत्नी के होठों पर एक मुस्कुराहट के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाता है।  

विज्ञापन


जानिए कैसे शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग
परिजनों ने बताया कि इस मामले की शुरुआत तब हुई जब उत्तम मंडल की पत्नी सपना उसके घर आए एक रिश्तेदार युवक के काफी करीब आ गई और फिर मामला प्रेम प्रसंग तक बढ़ गया। इस मामले की जानकारी जब पति उत्तम को लगी उसने इस रिश्ते का विरोध किया, लेकिन सपना भी अड़ गई। दो वर्ष तक दोनों में तकरार होते रहे लेकिन बावजूद इसके सपना उस युवक को नहीं छोड़ना चाहती थी।  
विज्ञापन


पति ने आंखों में आंसू लिए करा दी दोनों की शादी
मायके और ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा काफी समझाने के बावजूद सपना ने बात नहीं मानी तो हार-थककर पति उत्तम मंडल ने आखिरकार सपना को अपने प्रेमी से शादी रचाने की सहमति दे दी। उत्तम ने अपने ही रिश्तेदार राजू कुमार से अपनी पत्नी सपना की शादी परिजनों की उपस्थिति में सुल्तानगंज के बड़ी दुर्गा मंदिर में करवा दिया। दोनों के फेरे लेते वक्त पति के आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व पति उत्तम मंडल ने भी आशीर्वाद दिया, बोला- जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है
शादी संपन्न होने के बाद महिला ने अपने नए पति के साथ उत्तम मंडल का भी आशीर्वाद लिया। उत्तम ने भी आशीर्वाद देते हुए सुखी दांपत्य जीवन की कामना की।   इस घटना के बारे में पूछे जाने पर उसने बस इतना कहा कि जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है। वहीं इस अनोखी शादी की भनक जैसे ही स्थानीय लोगों को हुई तो वह भी मंदिर में इसे देखने के लिए पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed