फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Newly appointed teachers were happy after receiving the posting letter.

Bihar News: पदस्थापना पत्र पाकर नवनियुक्त शिक्षक हुए खुश, तेजस्वी यादव को दिया धन्यवाद

Sun, 04 Feb 2024 06:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 04 Feb 2024 06:36 PM IST
सार

Bihar News: भागलपुर जिला शिक्षा कार्यालय खिरनी घाट में आज नवनियुक्त शिक्षकों को पदस्थापना पत्र दिया गया। इसको लेकर तैयारी पूर्व में ही कर ली गई थी। बता दें कि बीपीएससी द्वारा ली गयी शिक्षक नियुक्ति परीक्षा 2.0 के नवचयनित शिक्षकों का स्कूल अलॉटमेंट लिस्ट पहले ही जारी कर दिया गया था। 

विज्ञापन
Newly appointed teachers were happy after receiving the posting letter.
पदस्थापना पत्र पाकर नवनियुक्त शिक्षक हुए खुश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पदस्थापना पत्र के लिए आने वाले बीपीएससी के दूसरे चरण से नियुक्त शिक्षकों को अपने साथ प्रवेश पत्र, औपबंधिक नियुक्ति पत्र, आधार कार्ड और आधार लिंक मोबाइल साथ में लाना सुनिश्चित कर दिया गया था, जो अभ्यर्थियों ने अपने साथ लेकर पहुंचे थे और विभाग को सारा डॉक्यूमेंट सबमिट करके पदस्थापना पत्र लेने के बाद उन्हें अपने स्कूल में योगदान देनी है। वहीं स्कूलों में योगदान करने और फिर प्रधानाध्यापक से मिले योगदान के प्रतिवेदन को जिला शिक्षा कार्यालय में जमा भी करना है। आपको बता दें कि बीपीएससी के दूसरे चरण से जिले में 1850 शिक्षकों की नियुक्ति हुई है, जिन्हें पदस्थापना पत्र बांटा जा रहा है।

विज्ञापन


वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पदस्थापना पत्र बांटा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले दिन प्लस टू के 960 शिक्षकों को पदस्थापना पत्र देने का काम किया जा रहा है। उसके बाद दूसरे दिन माध्यमिक फिर मध्य विद्यालय और प्राथमिक के शिक्षकों को पदस्थापना पत्र मिलेगा। इसके लिए भी समय और जगह का निर्धारण कर दिया गया है। वहीं छात्रों के द्वारा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक का आभार व्यक्त किया तो वहीं पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का खुलकर तारीफ करते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन


पूर्व डिप्टी सीएम को दिया धन्यवाद
खगड़िया जिला से आए श्रीराम कुमार ने बताया की बहुत अच्छा लग रहा है, हम सरकार का धन्यवाद करते हैं, खास तौर पर तेजस्वी यादव का धन्यवाद करते हैं, जिसे हम युवाओं के लिए इतनी बड़ी नौकरी के रुप में सौगात दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed