Bhagalpur: दबंगों से परेशान होमगार्ड जवान की नहीं सुन रही पुलिस, अधिकारियों से लगाई गुहार, जानें क्या है मामला
भवानीपुर निवासी होमगार्ड के जवान निरंजन यादव के ट्रैक्टर पर दबंगों ने कब्जा कर लिया। दबंगों के खौफ से होमगार्ड जवान सदमें में है। आरोपी ट्रैक्टर के बदले मांग रहे डेढ़ लाख रुपये की रंगदारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवगछिया–भागलपुर में अपराधियों का हौसला इतना बुलंद है कि आम लोगों की बात तो छोड़ो बदमाश वर्दी वालों को भी नहीं बक्श रहे हैं। दरअसल भवानीपुर निवासी होमगार्ड के जवान निरंजन यादव के ट्रैक्टर पर दबंगों ने कब्जा कर लिया। मामले को लेकर पीड़ित होमगार्ड का कहना है कि नवादा गांव के रघुवंश यादव और रुदल यादव ने दबंगई दिखाकर उनके ट्रैक्टर पर कब्जा कर लिया है। आरोप है कि ट्रैक्टर वापसी के बदले डेढ़ लाख रुपये रंगदारी मांगी जा रही है। पीड़ीत ने नवगछिया थाना सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीयों को लिखित आवेदन देकर ट्रैक्टर की बरामदगी कराने की गुहार लगाई है।
निरंजन का कहना है कि उनके ट्रैक्टर को नवगछिया रैक प्वाइंट पर नमक लोड करके खगड़िया ले जाया गया था। वहां से नमक अनलोड करके आने के दौरान चालक को कामाख्या पेट्रोल पंप के पास अपराधियों ने डरा धमका कर भगा दिया और ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गए। खोजबीन करने पर पता चला कि उनका ट्रैक्टर नवादा निवासी रघुवंश यादव और रुदल यादव के पास है। जानकारी मिलते ही वे उनके घर पर गए। वहां उनका ट्रैक्टर खड़ा था। जब उन्होंने ट्रैक्टर वापस करने को कहा तो दोनों ने बतौर रंगदारी डेढ़ लाख रुपये की मांग की।
थाने में नहीं हो रही सुनवाई
निरंजन यादव ने कहा कि वे खुद एक होमगार्ड हैं और कानून के सेवक हैं, लेकिन इतने दिनों से उनकी ही बात थाने में नहीं सुनी जा रही है। थाने से बोला जा रहा कि आपस में मामले को सुलझा लें। निरंजन का कहना है कि मामले में उचित कार्रवाई की जाए। वहीं, नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने उक्त मामले में कार्रवाई कर पीड़ित को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
सदमे में बिगड़ी तबीयत
वहीं पुलिस पदाधिकारियों ने निरंजन को मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। दबंगों से परेशान होमगार्ड निरंजन यादव काफी भय और सदमे में हैं। निरंजन यादव की हालत अत्यधिक खराब चल रही है, उन्हें मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार से ही निरंजन यादव को स्लाइन चढ़ रहा है। वे इसी अवस्था में थाने और पदाधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर काट रहे हैं। स्लाइन की बोतल को उनका लड़का पकड़े हुए साथ घूम रहा है।