{"_id":"6898ae2417419347400b42b6","slug":"bihar-news-4-children-drowned-while-bathing-in-chandan-river-3-still-missing-sdrf-team-engaged-in-search-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: चांदन नदी में नहाने गए चार बच्चे डूबे, तीन अब भी लापता; SDRF की टीम तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: चांदन नदी में नहाने गए चार बच्चे डूबे, तीन अब भी लापता; SDRF की टीम तलाश में जुटी
Sun, 10 Aug 2025 08:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 10 Aug 2025 08:05 PM IST
सार
Banka News: चश्मदीदों ने बताया कि चारों बच्चे नदी में नहाते समय अचानक पानी के तेज बहाव में बहकर गहरे हिस्से में चले गए। ग्रामीणों ने तुरंत बचाव का प्रयास किया और घंटों खोजबीन की, लेकिन तीन बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
लापता बच्चों को तलाश रही एसडीआरएफ टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांका जिले के रजोन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहनान गांव में रविवार दोपहर चांदन नदी में नहाने गए चार बच्चों में से तीन बच्चे गहरे पानी में डूब गए। यह हादसा लगभग दोपहर तीन बजे हुआ, जब बच्चे नदी में तैराकी कर रहे थे। ग्रामीणों की तत्परता से एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बाकी तीन बच्चों का अब तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
लापता बच्चों की पहचान
जानकारी के मुताबिक, घटना में लापता बच्चों की पहचान कन्हैया तांती (15) पिता विजय तांती, अमरजीत कुमार (15) पिता दिलों तांती और राजेश कुमार (14) पिता डब्लू तांती के रूप में हुई है। वहीं, सिंकु तांती का पुत्र आलोक कुमार (14) ग्रामीणों की मदद से बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar Crime: देसी कट्टा लेकर थाने पहुंचा सनकी युवक, पुलिस को चकमा देकर फरार; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
विज्ञापन
तेज बहाव ने बढ़ाई मुश्किल
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चारों बच्चे नदी में नहाते समय अचानक पानी के तेज बहाव में बहकर गहरे हिस्से में चले गए। ग्रामीणों ने तुरंत बचाव का प्रयास किया और घंटों खोजबीन की, लेकिन तीन बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला।
SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
घटना की सूचना मिलते ही रजोन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भागलपुर से SDRF की टीम को बुलाया गया। SDRF के गोताखोर लगातार नदी में तलाशी अभियान चला रहे हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक तीनों बच्चों का शव बरामद नहीं हो पाया था।
यह भी पढ़ें- Bihar News: ग्रामीणों ने बिजली-पानी की समस्या को लेकर किया हल्ला बोल, पांच घंटे सड़क रही जाम
गांव में मातम का माहौल
इस दर्दनाक घटना से सिंहनान और आसपास के गांवों में गहरा शोक है। परिजनों की चीख-पुकार और ग्रामीणों की चिंता ने माहौल को और भी व्यथित कर दिया है। लोग लगातार नदी किनारे जुटकर बच्चों के मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।