Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   senco gold bettiah bihar news update how criminal plan to loot jewellery shop bettiah

बिहार: रात में कार से देखा, दिन में ज्वेलरी शोरूम साफ किया; चार जिलों से कैसे जुड़े बेतिया डकैती के तार?

Thu, 19 Nov 2026 02:02 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Thu, 19 Nov 2026 02:02 PM IST
सार

Bihar News: शुरुआती दौर में शॉप के कर्मियों द्वारा लूटे गए गहनों का मूल्य अनुमानित तौर पर क़रीब 30 से 40 करोड़ रुपए किया गया था। लेकिन, अब शोरूम संचालक द्वारा दिए गए आवेदन में लूटे गए गहनों का मूल्य 12 से 15 करोड़ रुपए तक बताया गया है।

विज्ञापन
senco gold bettiah bihar news update how criminal plan to loot jewellery shop bettiah
बेतिया डकैती कांड की यह तस्वीरें सबकुछ बयां कर रही। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

पश्चिम चम्पारण ज़िले के मुख्यालय बेतिया के सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित ज्वैलरी शोरूम में बुधवार, 18 नवंबर की दोपहर हुई महालूट में अब बहुत कुछ स्पष्ट हो चुका है। प्रशासन द्वारा संदिग्धों की पहचान सहित शोरूम के संचालक द्वारा लूटे गए गहनों के मूल्य का आकलन भी कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शोरूम संचालक के आवेदन के आधार पर की जा रही कार्रवाई में घटना में शामिल क़रीब 6 संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। इनमें से चार को हिरासत में ले लिया गया है। अब बहुत जल्द पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। बड़ी बात यह है कि इन संदिग्धों के तार बिहार के समस्तीपुर, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर जैसे ज़िलों से जुड़ रहे हैं।

विज्ञापन

40 करोड़ की लूट नहीं, 12-15 करोड़ का आंकड़ा दिया
लूटे गए गहनों के मूल्य की कहानी बताते चलें कि इस मामले में कई मोड़ आए हैं। इनमें गहनों के मूल्य का आकलन और उसके आधार पर इसे ‘बिहार की सबसे बड़ी लूट’ कहा जाना अहम पहलू है। शुरुआती दौर में शॉप के कर्मियों द्वारा लूटे गए गहनों का मूल्य अनुमानित तौर पर क़रीब 30 से 40 करोड़ रुपए किया गया था। लेकिन, पुलिस सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी में शोरूम संचालक द्वारा दिए गए आवेदन में लूटे गए गहनों का मूल्य 12 से 15 करोड़ रुपए तक बताया गया है।

विज्ञापन

पहली जानकारी में 40 करोड़ की बात
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी आठ अपराधी एक रात पहले कार से देखने पहुंचे थे
एक रात पहले कार से की थी रेकी इससे एक बात तो स्पष्ट हो गई कि इसे बिहार की सबसे बड़ी लूट कहा जाना कहीं से भी सार्थक नहीं है। लेकिन इसने बेतिया में हुई अब तक की सबसे बड़ी लूट की लिस्ट में सबसे अव्वल दर्जे पर अपना नाम दर्ज करा लिया है। पुलिस सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि “घटना के एक दिन पहले मंगलवार रात्रि में सभी (आठ) अपराधी एक कार से शॉप की रेकी कर रहे थे और रेकी के बाद कार को बेतिया रेलवे स्टेशन पर पार्क कर दिया।”

ग्राहक बनकर सोने की चेन देखी, फिर निकाली बंदूकें
शोरूम में लूट की कहानी अगले दिन यानी बुधवार को वे सभी अपराधी तीन मोटरबाइकों से दोपहर क़रीब 12:20 बजे शोरूम पहुंचे। बाइक से उतरकर बारी-बारी से अंदर दाखिल हुए और फिर ग्राहक बनकर सोने की चेन को देखा। फिर मौका पाकर सभी ने बंदूकें निकाल लीं और बंदूक की नोंक पर सभी कर्मियों और उपभोक्ताओं को बंधक बना लिया।

पुलिस को भ्रमित करने के लिए क्या-क्या करते गए अपराधी
पुलिस को भ्रमित करने की कहानी महज़ 30 से 35 मिनट तक की गई लूट के बाद सभी अपराधी उन्हीं बाइकों से रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं और बीती रात पार्क की गई कार में गहनों से भरे बैग्स को रखते हैं। इसके बाद पुलिस की आंख में धूल झोंकने के लिए कुछ अपराधी उन्हीं बाइकों से अलग-अलग दिशाओं में आगे निकल जाते हैं, तो कुछ अपराधी कार को लेकर फरार हो जाते हैं।

डीआईजी बोले- अपराधियों की पहचान कर ली गई है
चम्पारण रेंज के DIG का बयान गौर करने वाली बात यह है कि घटना के एक दिन बाद गुरुवार को यह सारी जानकारी पुलिस सूत्रों के हवाले से निकलकर सामने आई। हालांकि चम्पारण रेंज के DIG हर किशोर राय और SSP कुमार गौतम ने अब तक किसी भी प्रकार का मीडिया ब्रीफ जारी नहीं किया है, लेकिन घटना की रात शोरूम में चली 8 घंटों की जांच और पूछताछ के बाद उन्होंने इस बात की पुष्टि कर दी कि “अपराधियों की पहचान कर ली गई है और एक से दो दिनों में उन्हें गिरफ्त में ले लिया जाएगा।”
(इनपुट- आशीष कुमार, बेतिया)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed