फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar Century-Old Chaiti Durga Temple Washed Away by Ganga Raghopur Bank Erosion Triggers Alarm

बिहार: गंगा के रौद्र रूप में समाया 100 साल पुराना चैती दुर्गा मंदिर, राघोपुर तटबंध पर कटाव से मची दहशत

Tue, 01 Sep 2026 03:29 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2026 03:29 PM IST
सार

नवगछिया के राघोपुर जमींदारी तटबंध पर गंगा के तेज कटाव से करीब 100 वर्ष पुराना चैती दुर्गा मंदिर नदी में समा गया। घटना के बाद इलाके में दहशत और प्रशासन के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश है।

विज्ञापन
Bihar Century-Old Chaiti Durga Temple Washed Away by Ganga Raghopur Bank Erosion Triggers Alarm
नवगछिया गंगा का कटाव और भयावह हुआ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नवगछिया के राघोपुर जमींदारी तटबंध पर मंगलवार सुबह गंगा का कटाव और भयावह हो गया। तेज धारा और लगातार हो रहे कटाव की चपेट में करीब सौ वर्ष पुराना चैती दुर्गा मंदिर भी आ गया। देखते ही देखते मंदिर का बड़ा हिस्सा गंगा की तेज धार में समा गया।
विज्ञापन


मंदिर के गंगा में समाने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश भी देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तटबंध पर लगातार कटाव हो रहा था और समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने से स्थिति गंभीर होती चली गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बिहार: स्वास्थ्य मंत्री के दौरे से पहले SKMCH में हड़कंप, रात-दिन चल रहा रंग-रोगन और मरम्मत का काम
विज्ञापन
विज्ञापन


राघोपुर जमींदारी तटबंध का यह इलाका पहले से ही गंगा के तेज कटाव की चपेट में है। मंदिर के बह जाने के बाद अब ग्रामीणों को आसपास के आबादी वाले क्षेत्रों और तटबंध की सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है। प्रशासन और जल संसाधन विभाग की ओर से कटावरोधी कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन गंगा की तेज धारा के सामने चुनौती लगातार बढ़ती जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed