{"_id":"6aa2af8d03815e654602bfc2","slug":"bihar-news-attempt-to-free-prisoner-from-police-custody-on-train-8-10-men-attack-police-accused-recaptured-within-two-hours-bhagalpur-news-c-1-1-noi1518-4709000-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: ट्रेन में पुलिस अभिरक्षा से कैदी को छुड़ाने की कोशिश; 8-10 लोगों ने पुलिस पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: ट्रेन में पुलिस अभिरक्षा से कैदी को छुड़ाने की कोशिश; 8-10 लोगों ने पुलिस पर बोला हमला
Thu, 10 Sep 2026 10:47 PM IST
भागलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: भागलपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:47 PM IST
सार
Bihar News: भागलपुर के पीरपैंती स्टेशन पर पुलिस अभिरक्षा में ले जाए जा रहे आरोपी को छुड़ाने के लिए 8-10 लोगों ने पुलिस टीम पर हमला किया। आरोपी भाग निकला, लेकिन करीब दो घंटे में पुलिस ने उसे दोबारा पकड़ लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीरपैंती रेलवे स्टेशन पर पुलिस अभिरक्षा में ले जाए जा रहे एक आरोपी को छुड़ाने के लिए 8-10 लोगों द्वारा पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार हुए कैदी को करीब दो घंटे के भीतर दोबारा पकड़ लिया। मामले में चार आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कट्टा-पिस्टल के साथ पकड़ा गया था आरोपी
पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 6 सितंबर 2026 को पीरपैंती थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पीरपैंती के पास से प्रिंस कुमार यादव, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी मधुवन टोला, थाना पीरपैंती, को एक देसी कट्टा और एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसे न्यायालय में पेश करने के लिए 7 सितंबर को पुलिस अभिरक्षा में ट्रेन संख्या 53403 रामपुरहाट-गया पैसेंजर से भागलपुर ले जाया जा रहा था।
स्टेशन पर पुलिसकर्मी को घेरकर छुड़ाने का प्रयास
करीब दोपहर 2 बजे ट्रेन के पीरपैंती स्टेशन पर रुकते ही अचानक 8-10 लोग वहां पहुंचे और पुलिस पदाधिकारी शशि कुमार को घेरकर आरोपी को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। आरोप है कि उन्होंने पिस्टल कनपटी में सटाकर गोली मारने की धमकी दी और पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की।
विज्ञापन
हथकड़ी और रस्सी समेत भाग निकला आरोपी
पुलिस के विरोध के बावजूद आरोपी प्रिंस कुमार हथकड़ी और रस्सी समेत भागने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के थानों और पुलिस बल को अलर्ट किया गया। छापेमारी के दौरान करीब दो घंटे के अंदर प्रिंस कुमार को दोबारा पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया।
चार लोगों की पहचान, प्राथमिकी दर्ज
जांच में लवकुश यादव, अभिषेक कुमार यादव, सिपाही यादव और प्रीतम कुमार की पहचान आरोपियों के रूप में की गई। रेल थाना भागलपुर में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आरोपी के पास गांजा, कट्टा और कारतूस भी मिला
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान में अभिषेक कुमार यादव को 400 ग्राम गांजा, एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया। उसके साथ मौजूद सोन सिंह के पास से भी एक जिंदा कारतूस बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। मामले में आगे की कार्रवाई और जांच जारी है।