{"_id":"696fb3b395b4000c120d6e42","slug":"bhagalpur-news-suspicious-death-of-married-woman-maternal-side-alleges-dowry-harassment-and-murder-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: तीन बच्चों की मां की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: तीन बच्चों की मां की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप
Tue, 20 Jan 2026 10:26 PM IST
भागलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: भागलपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 10:26 PM IST
सार
Bhagalpur News: बरारी थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत को लेकर मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। ससुराल पक्ष आत्महत्या की बात कह रहा है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
मृतका खुशबू (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र से सोमवार को एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया। मृतक महिला की सास जोहरा बेगम ने बताया कि महिला ने अपने कमरे में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
विज्ञापन
मायके वालों के पहुंचते ही बदला घटनाक्रम
मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे महिला के मायके पक्ष के लोग कलकत्ता से भागलपुर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंचे परिजनों ने महिला के पति इम्तियाजुल सहित अन्य ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। मायके वालों ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पिता ने लगाए गंभीर आरोप
मृतक महिला के पिता मोहम्मद शमी ने बताया कि वर्ष 2013 में उन्होंने अपनी छोटी बेटी खुशबू की शादी बरारी कुप्पाघाट निवासी इम्तियाजुल से धूमधाम से की थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद से दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी के साथ लगातार मारपीट की जाने लगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में एक बार पंचायत भी बुलाई गई थी और उन्होंने स्वयं 50 हजार रुपये भी दिए थे।
विज्ञापन
पढ़ें- Bihar News: सीएम नीतीश कुमार की घोषणा पर उनके अधिकारी ही लगा रहे ग्रहण, कैसे चालू होंगी बंद चीनी मिलें?
तीन बच्चों की मां थी मृतका
पिता का आरोप है कि दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष का मन नहीं भरा और उनकी बेटी के साथ मारपीट का सिलसिला जारी रहा। उन्होंने बताया कि खुशबू तीन बच्चों की मां थी और अंततः उसे मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक महिला की मामी और पिता ने कथित आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस जांच और पोस्टमार्टम पर टिकी नजर
मामले को लेकर स्थानीय थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन