फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   bhagalpur news munger bhagalpur bus service: bus service will start between bhagalpur munger from 31 march 2021 after 15 years

भागलपुर-मुंगेर के बीच 15 साल बाद फिर शुरू होगी बस सेवा, इस वजह से लगी थी रोक

Thu, 24 Dec 2020 07:04 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: कुमार संभव Updated Thu, 24 Dec 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
bhagalpur news munger bhagalpur bus service: bus service will start between bhagalpur munger from 31 march 2021 after 15 years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
भागलपुर और मुंगेर के बीच 15 साल बाद एक बार फिर बस सेवा शुरू होने जा रही है। इसके अलावा भागलपुर और जमुई के बीच भी आठ साल बाद सरकारी बस चलाने की तैयारी कर ली गई है। बता दें कि घोरघट पुल पर बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक के चलते भागलपुर और मुंगेर के बीच बस सेवा करीब 15 साल से बंद है। इसी वजह से जमुई जाने वाली बस सर्विस भी रोक दी गई थी। इसके चलते मुंगेर और भागलपुर आने-जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, भागलपुर और मुंगेर प्रमंडल को घोरघट पुल जोड़ता है। साल 2006 के दौरान घोरघट पुल क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद इस पुल पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई। यह बस सेवा बंद होने से भागलपुर और मुंगेर के बीच रोजाना आने-जाने वाले करीब सात-आठ हजार लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं। बता दें कि इस रूट पर रोजाना 10-12 बसें चलती थीं।
विज्ञापन


नए पुल ने खोला रास्ता
गौरतलब है कि घोरघट के पुराने पुल के पास अब नया पुल बनाया जा रहा है। यह पुल मार्च 2021 तक पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को एक बार फिर मुंगेर-भागलपुर और जमुई के बीच बस सेवा शुरू होने की उम्मीद जगी है। साथ ही, उन्होंने इस रूट को दोबारा शुरू करने की तैयारियां कर ली हैं। परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि घोरघट का नया पुल चालू होने पर मुंगेर और जमुई के बीच बस सेवाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड के लिए शुरू होंगी बस सेवाएं
बता दें कि 15 जनवरी 2021 तक मुख्यालय से भागलपुर डिपो के लिए 15 बसें चलाई जाएंगी। गौरतलब है कि 13 साल से रांची, धनबाद, बोकारो, देवघर, गोड्डा समेत झारखंड राज्य की बस सेवा बंद है। पहले राज्य ट्रांसपोर्ट की बसें सभी जगह चलती थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed