{"_id":"b9758eac-edd8-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"base-line-survey-for-kids-those-left-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल छोड़ चुके बच्चों के लिए बेस लाईन सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल छोड़ चुके बच्चों के लिए बेस लाईन सर्वे
समस्तीपुर/एजेंसी
Updated Mon, 27 Aug 2012 03:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के समस्तीपुर जिले में पहली बार विद्यालय छोड़ चुके बच्चों को फिर से वापस लेने के लिए बेस लाइन सर्वे शुरू किया गया है। कार्यक्रम के टीम प्रभारी सैयद कैसर ईमाम ने बताया कि दो स्वयं सेवी संस्थाओं ने राज्य शिक्षा परियोजना के साथ मिलकर जिले के 220 मध्य विद्यालयों में बेसलाईन सर्वे शुरू किया है। इस योजना के तहत चौथी और पांचवीं कक्षाओं के बच्चों के पिछले एक वर्ष के आंकड़ों का संग्रह किया जाएगा।
ईमाम ने बताया कि समस्तीपुर जिले में अन्य जिलों के मुकाबले स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की संख्या अधिक है और इन बच्चों को वापस लाने के लिए स्कूल ड्रॉप आउट प्रीवेनशन पायलट प्रोग्राम (एसडीपीपी) के तहत बीस टीमों को इस कार्य में लगाया गया है। यह कार्यक्रम 20 अगस्त 2012 तक चलेगा।