फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Barauni-Sonpur passenger train collided with a poclain machine in Vaishali district bihar

बिहार में पैसेंजर ट्रेन पोकलेन मशीन से टकराई, कोई हताहत नहीं

Sun, 14 Apr 2019 11:39 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आसिम खान Updated Sun, 14 Apr 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
Barauni-Sonpur passenger train collided with a poclain machine in Vaishali district bihar
बरौनी-सोनपुर पैसेंजर ट्रेन - फोटो : ANI

बिहार में एक पैसेंजर ट्रेन की पोकलेन मशीन (जेसीबी) से टकराने की खबर है। बरौनी-सोनपुर पैसेंजर ट्रेन आज सुबह वैशाली जिले के सहदेई बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के पास एक जेसीबी मशीन से टकरा गई। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड के बीच जब बरौनी-सोनपुर पैसेंजर गाड़ी सहदेई पार कर रही थी उसी दौरान रेलवे लाइन दोहरीकरण मे लगी जेसीबी मशीन ट्रेन से टकरा गई। ट्रेन और जेसीबी मशीन की टक्कर से अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


घटना से आक्रोशित लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान जेसीबी मशीन में लोगों ने तोड़फोड़ करने की बात भी सामने आ रही है। लोगों को आक्रोशित देख दोहरीकरण कार्य में लगे कर्मी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जेसीबी मशीन का अगला हिस्सा ट्रेन के इंजन से टकराते हुए कई डब्बों से भी टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed