{"_id":"63a18d481b19923e0f4894dd","slug":"bank-robbery-with-hammer-after-breaking-the-glass-of-the-central-bank-asked-for-money-in-katihar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हथौड़ा से बैंक लूट: बिहार के कटिहार में सेंट्रल बैंक के शीशे तोड़ते हुए मांगे रुपए, कर्मियों ने घेरकर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथौड़ा से बैंक लूट: बिहार के कटिहार में सेंट्रल बैंक के शीशे तोड़ते हुए मांगे रुपए, कर्मियों ने घेरकर पकड़ा
Tue, 20 Dec 2022 03:54 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति
Updated Tue, 20 Dec 2022 03:54 PM IST
सार
शायद पहली बार हथौड़ा से बैंक लूट का प्रयास किया गया है। बिहार के कटिहार में यह घटना हुई। शीशे तोड़कर युवक घुसा और कैशियर से शाखा प्रबंधक तक पर हथौड़ा चलाने की कोशिश की। फिर, निकासी काउंटर के शीशे पर हथौड़ा मांगते हुए कैशियर से रुपए की मांग की।
विज्ञापन
हाथ में सिर्फ हथौड़ा देख कर्मियों ने पकड़ पुलिस को सौंपा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कट्टे के बल पर छिनतई और पिस्टल के बल पर लूट-डाका तो सामान्य बात है, लेकिन शायद पहली बार हथौड़ा से बैंक लूट का प्रयास किया गया है। बिहार के कटिहार में यह घटना हुई। बैंक में हथौड़े के साथ घुसते समय ही गेट के शीशे तोड़कर युवक घुसा और कैशियर से शाखा प्रबंधक तक पर हथौड़ा चलाने की कोशिश की। फिर, निकासी काउंटर के शीशे पर हथौड़ा मांगते हुए कैशियर से रुपए की मांग की। बैंक में मौजूद कर्मियों ने युवक के पास सिर्फ हथौड़ा देखा तो जुगत लगाकर उसे घेर लिया। पकड़ने के बाद पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने उसे जमकर पीटा, हालांकि उसने अबतक कुछ बताया नहीं है।
विज्ञापन
बैंक शाखा में हर तरफ टूटे शीशे।
- फोटो : अमर उजाला
डराने के लिए शाखा प्रबंधक पर भी हथौड़ा चलाया
कटिहार के प्राणपुर प्रखंड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की महादेवपुर शाखा में यह युवक नकाबपोश होकर घुसा। बैंक की शाखा में ग्राहकों का आना शुरू ही हुआ था कि नकाबपोश युवक ने सभी कर्मियों को हक्काबक्का कर दिया। मेन गेट का शीशा तोड़ने के बाद वह जिधर से भी गुजरा हथौड़ा चलाकर कर्मियों को डराता रहा। डराने की नीयत से उसने बाकी कर्मियों के साथ मैनेजर पर भी हथौड़ा चलाया।

निकासी काउंटर तोड़कर रकम मांगी गई।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस जानना चाह रही कि सद्दाम की योजना क्या थी
शाखा प्रबंधक दिलीप कुमार झा ने बताया कि यह युवक ने 10:50 में शाखा में प्रवेश करते हुए तांडव मचाना शुरू कर दिया। उसपर काबू करने में समय लगा और फिर पुलिस को खबर दी गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान रोशना ओपी क्षेत्र के लाभा गांव निवासी मंजूर आलम के बेटे मोहम्मद सद्दाम के रूप में हुई है। उसने अकेले कैसे इस तरह की हिम्मत जुटाई और उसकी योजना क्या थी, इस बारे में पूछताछ हो रही है।