{"_id":"5ea03ab58ebc3e908e026071","slug":"bank-robbery-in-muzaffarpur-in-bihar-in-daylight-during-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के मुजफ्फरपुर में लॉकडाउन के दौरान बैंक डकैती, दिनदहाड़े लूट ले गए 14 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के मुजफ्फरपुर में लॉकडाउन के दौरान बैंक डकैती, दिनदहाड़े लूट ले गए 14 लाख
Wed, 22 Apr 2020 06:12 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 22 Apr 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन के दौरान कुछ अपराधियों ने बिहार के मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बैंक डकैती की घटना को अंजाम दिया है। हथियारबंद लुटेरों ने सदर थाना इलाके में स्थित बैंक ऑफ इंडिया की भगवानपुर शाखा को निशाना बनाया और वारदात को अंजाम देकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। अपराधियों ने करीब 14 लाख रुपये की नकदी लूट ली।
विज्ञापन
लॉकडाउन की वजह से बैंक में ग्राहकों की संख्या भी काफी कम थी। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरों ने बैंक कर्मियों के साथ मारपीट भी की। एक बैंक अधिकारी ने बताया कि हथियारबंद तीन लोग आए और गार्ड को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद लुटेरों ने कुल 13 लाख 61 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
वारदात की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया है कि जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। दिनदहाड़े इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन