{"_id":"39442d58-74ef-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"ban-on-girls-to-wear-jeans-and-keep-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों के मोबाइल रखने व जींस पहनने पर पाबंदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कियों के मोबाइल रखने व जींस पहनने पर पाबंदी
सीवान/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 12 Feb 2013 02:05 PM IST
विज्ञापन
लड़कियों की आजादी पर रोक लगाने संबंधी एक और तुगलकी फरमान जारी किया गया है। इस बार सिवान जिले के मखनूपुर गांव में लड़कियों के मोबाइल रखने और जींस समेत आधुनिक पोशाक पहनने पर रोक लगाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
गांव में वार्ड सदस्य सतेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभिभावकों को भी निर्देश दिये गये कि वे इस बात का ध्यान रखें कि उनकी लड़कियां कहां पढ़ने जाती हैं और आने-जाने में कितना समय लगता है। साथ ही गांव में किसी बाहरी लड़के के आने-जाने पर भी निगरानी रखने की बात कही गई।
विज्ञापन
इसके लिये गांव में एक 11 सदस्यीय निगरानी समिति भी बनाई गई है। इतना ही नहीं, बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि लड़की और उसके परिजनों द्वारा यह बातें न मानने पर उन्हें पंचायत में बुलाकर उचित दंड दिया जायेगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को पचरूखी पढ़ने गयी तीन नाबालिग छात्राएं गुम हो गई थीं और अब तक उनका कुछ पता नहीं चला है।