फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Attempted robbery in a jewelry shop in Siwan in broad daylight, a woman injured in rapid firing

Bihar Crime: सीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश, ताबड़तोड़ हुई फायरिंग में एक महिला घायल

Mon, 01 May 2023 05:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 01 May 2023 05:47 PM IST
सार

थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि तरवारा थाना क्षेत्र के बाजार में दो-तीन लुटेरे आकाश सोनी की दुकान को लूटने की कोशिश कर रहे थे। उसी वक्त किसी लुटेरे से फायरिंग हो गई। गोली महिला के पैर में जा लगी। घायल महिला की पहचान जरीना खातून के रूप में की गई है। आगे की जांच पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
Attempted robbery in a jewelry shop in Siwan in broad daylight, a woman injured in rapid firing
अस्पताल में इलाजरत घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीवान के जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक ज्वेलरी दुकान में लूट के दौरान जमकर गोलीबारी की गई। इस घटना में एक महिला घायल हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गौतम बुद्ध नगर तरवारा थाना क्षेत्र के चंडी  बाजार में विकास सोनी नामक ज्वेलरी की दुकान है। इसमें सोमवार को अचानक हथियारों से लैस लुटेरे घुसे और लूटने का प्रयास करने लगे। चाबी नहीं मिलने से लूट में असफल होने पर लुटेरों ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की। इससे वहां भगदड़ सी स्थिति गई। इस दौरान बगल की दुकान में खड़ी एक महिला के पैर में गोली लग गई। आसपास के लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल महिला की पहचान सिकंदरपुर गांव निवासी जरीना खातून के रूप में हुई है।
विज्ञापन


सिकंदरपुर गांव के मुखिया पति इम्तियाज अली गोलीबारी की सूचना मिलते ही आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि चंडी बाजार में आकाश सोनी की दुकान में हथियारबंद लुटेरों ने लूटपाट करने की कोशिश की। जो तिजोरी की चाबी नहीं मिलने पर लूट में नाकाम रहे। गुस्से में आकर लुटेरे गोलीबारी करने लगे जिसमें एक महिला को पैर में गोली लगी है। घायल महिला मेरे ही गांव की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि तरवारा थाना क्षेत्र के बाजार में दो-तीन लुटेरे मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। वे आकाश सोनी की दुकान को लूटने का प्रयास कर ही रहे थे। तब तक किसी लुटेरे से फायरिंग हो गई। गोली महिला के पैर में जा लगी। महिला की पहचान जरीना खातून के रूप में की गई है। आगे की जांच पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed