फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Attack on Bihar Police on road, drunk driver beaten police team with a rod, home guard jawan bone fracture

Bihar News : नशेड़ी की कार रोक पुलिस ने कितनी बड़ी गलती की; कार से उतर रॉड से पीटने लगा, एक का हाथ टूटा

Thu, 14 Sep 2023 08:51 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 14 Sep 2023 08:51 AM IST
सार

Darbhanga News : रात में यातायात थाना के पास रहमगंज में लहेरियासराय थाना की पुलिस की गस्ती कर रही थी। इस दौरान तेज गति से आते हुए कार को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। इसके बाद ऐसा हुआ...

विज्ञापन
Attack on Bihar Police on road, drunk driver beaten police team with a rod, home guard jawan bone fracture
दरभंगा पुलिस मामले की जांच कर रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में कार चालक को बुधवार देर रात को रोकना एक होमगार्ड जवान को महंगा पड़ गया। नशे में धुत कार चालक ने होम गार्ड जवान को रॉड से वारकर जख्मी कर दिया। इससे जवान का हाथ टूट गया है। उसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घायल जवान ने कार चालक को दबोच लिया है। लहेरियासराय थाना की गश्ती पुलिस को देर रात संदिग्ध कार सवार को रोकना महंगा पड़ गया। कार चालक ने रोड से प्रहार कर होमगार्ड के जवान का हाथ तोड़ दिया। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद कार चालक को पुलिस ने दबोच लिया। जख्मी होमगार्ड साजन कुमार को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। यहां इलाज के दौरान उसका हाथ फैक्चर पाया गया है।

विज्ञापन


मनमोहन रात को नशे की हालत में पाया गया
उधर, गिरफ्तार कार चालक की पहचान सकतपुर थाना क्षेत्र के कुरसो नदियामी निवासी मनमोहन चौधरी की रुप में हुई है। बताया जाता है कि मनमोहन रात को नशे की हालत में पाया गया है। उसका भी मेडिकल जांच कराया गया है। पुलिस ने रोड सहित कर को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


होमगार्ड जवान पर रॉड से प्रहार कर दिया
बताया जाता है कि रात्रि में यातायात थाना के पास रहमगंज में लहेरियासराय थाना की पुलिस की गस्ती कर रही थी। इस दौरान तेज गति से आते हुए कार को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। चालक ने आगे बढ़कर तेजी से कार में ब्रेक लगाया। कार रुकते ही चालक अचानक से गेट खोला और रोड लेकर पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस को समझ पाती उससे पहले वह गाली देते हुए होमगार्ड जवान पर रॉड से प्रहार कर दिया। इससे वह काफी चोटिल हो गया। साथ में ड्यूटी कर रहे अन्य पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद कार चालक को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed