{"_id":"61f3c90c162c8c4ed351a1da","slug":"army-s-microlight-aircraft-crashed-in-gaya-and-fell-in-a-field-no-loss-of-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: गया में सेना का माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट क्रैश होकर खेत में गिरा, जानमाल का नुकसान नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: गया में सेना का माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट क्रैश होकर खेत में गिरा, जानमाल का नुकसान नहीं
Fri, 28 Jan 2022 11:02 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:02 PM IST
सार
एयरक्राफ्ट बोधगया इलाके के सबदलह बिगहा गांव में गिरा। क्रैश होने की वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गया में सेना का माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट शुक्रवार सुबह क्रैश हो गया। एयरक्राफ्ट क्रैश होकर एक खेत में गिरा, जिससे इसका एक पहिया क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें सवार दो जवानों को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला। एयरक्राफ्ट गिरते ही बड़ी संख्या में वहां पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
एयरक्राफ्ट बोधगया इलाके के सबदलह बिगहा गांव में गिरा। क्रैश होने की वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही आर्मी के जवान मौके पर पहुंच गए। लोगों ने इसे सड़क तक पहुंचाया जहां से सेना की गाड़ी में इसे एयरबेस ले जाया गया। एयरक्राफ्ट की डिजाइन इस तरीके से की जाती है कि किसी तरह की अनहोनी की स्थिति में जान-माल का नुकसान नहीं हो।
विज्ञापन
माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट को कम ऊंचाई पर ही ट्रेनिंग दी जाती है। हादसे के बाद एयरक्राफ्ट के पास बड़ी संख्या में लोग जुट गए। नजदीक जाने पर दो लोग उसमें फंसे हुए दिखे। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला। यहां मौजूद एक ग्रामीण ने बताया कि काफी पहले से यह एयरक्राफ्ट आसमान में कुलांचे मार रहा था। इसकी आवाज भी काफी ज्यादा आ रही थी। इसी दौरान अचानक यह खेत में गिर गया।
विज्ञापन
भारतीय सेना के सूत्रों ने स्पष्ट किया कि ग्लाइडर बिहार के गया में आर्मी एडवेंचर विंग नोड का था जो ट्रेनी को माइक्रोलाइट ग्लाइडर पर प्रशिक्षण देता है। आज सुबह ऐसी ही एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान ग्लाइडर में एक तकनीकी खराबी आई इसने आपातकालीन लैंडिंग की। ग्लाइडर को मामूली नुकसान हुआ है। पायलट और प्रशिक्षु दोनों सुरक्षित हैं, उन्हें कोई चोट नहीं आई। ग्रामीणों ने ग्लाइडर को उस सड़क तक ले जाने में मदद की जहां से ग्लाइडर को सेना परिवहन में बेस तक लाया गया।