फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Alcohol Party in Girls Hostel in Patna Video Viral

पटना में लड़कियों के हॉस्टल में शराब पार्टी, वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज

Sun, 01 Sep 2019 09:45 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sun, 01 Sep 2019 09:45 AM IST
सार

  • गर्ल्स हॉस्टल में रोजाना शराब पार्टी चलती थी। 
  • हॉस्टल संचालक का भाई और तीन अन्य लोग शुक्रवार को भी शराब पी रहे थे। 
  • तभी हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों ने इनका वीडियो बना लिया। 
  • पुलिस ने हॉस्टल के दो गार्डों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
Alcohol Party in Girls Hostel in Patna Video Viral
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में रोजाना शराब पार्टी चलती थी। शुक्रवार की शाम भी ऐसा ही कुछ हुआ। दरअसल इस दिन भी यहां हॉस्टल संचालक का भाई और तीन अन्य लोग शराब पी रहे थे। तभी हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों ने इनका वीडियो बना लिया। जो शनिवार तक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन


जिसके बाद डीएसपी टाउन सुरेश कुमार और पीरबहोर पुलिस ने वहां छापा मारा। पुलिस ने हॉस्टल के दो गार्डों को हिरासत में ले लिया। साथ ही लड़कियों से भी पूछताछ चल रही है। वहीं संचालक राजेश सहाय और उसका भाई अभिषेक फरार हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि उन्होंने संचालक, उसकी पत्नी संध्या सहाय और भाई अभिषेक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ये हॉस्टल राजेश और उसका भाई अभिषेक किराए के मकान में चलाता था। ये मकान खजांची रोड में स्थित है और इसके मालिक सीबीआई पटना में पदस्थापित एक डीसीपी हैं। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि अभिषेक आए दिन यहां आकर कुछ बाहरी लोगों के साथ शराब पीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉस्टल में रोजाना देर रात तक शराब पार्टी चलती थी। इसकी शिकायत लड़कियों ने राजेश और उसकी पत्नी से की भी थी लेकिन कोई उपाय नहीं निकला। फिर शुक्रवार की रात जब अभिषेक शराब पी रहा था तभी सब लड़कियां नीचे आ गईं। लेकिन अभिषेक तब भी नहीं माना और शराब पीता रहा। जिसके बाद लड़कियों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed