{"_id":"5986910b4f1c1b9c3a8b469b","slug":"after-uttar-pradesh-and-haryana-now-bihar-to-shut-illegal-abattoirs","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में सिर्फ 2 बूचड़खाने वैध, बीफ तस्करों पर सरकार जल्द करेगी बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में सिर्फ 2 बूचड़खाने वैध, बीफ तस्करों पर सरकार जल्द करेगी बड़ी कार्रवाई
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Sun, 06 Aug 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बाद अब बिहार में अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई हो सकती है। बिहार में बीजेपी के सरकार में शामिल होने के बाद पशु एवं मत्स्य संसाधन पशुपति कुमार पारस ने शनिवार को घोषणा की है कि बिहार में मौजूद अवैध बूचड़खानों को जल्द बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
पारस ने मीडिया से बातचीत में कहा 'मैंने विभाग सचिव को राज्य में मौजूद वैध और अवैध रूप से चल रहे बूचड़खानों पर एक रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। रिपोर्ट आने के बाद हम राज्य में मौजूद अवैध बूचड़खानों पर एक्शन लेंगे।'
विज्ञापन
वहीं अब राज्य में सिर्फ 2 ही बूचड़खाने रह जाएंगे जो पूरी तरह से वैध हैं। यह बूचड़खाने पटना से 300 किलोमीटर दूर अररिया जिले के फारबिसगंज में हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बिहार के भोजपुर जिले में 3 अगस्त को बीफ ले जा रहे ट्रक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोककर ड्राइवर और अन्य दो लोगों के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान पीड़ित खुद को बचाने के लिए दया मांग रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों तस्करों को कार्यकर्ताओं के चंगुल से निकालते हुए गिरफ्तार कर लिया है।