फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   गौशाला में आग लगने से तीन गाय झुलस कर मरी, दो झुलस कर हुई अंधी

गौशाला में आग लगने से तीन गाय झुलस कर मरी, दो झुलस कर हुई अंधी

Sat, 05 Aug 2017 12:44 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
गौशाला में आग लगने से तीन गाय झुलस कर मरी, दो झुलस कर हुई अंधी

विज्ञापन
काशीपुर। बृहस्पतिवार रात एक गोशाला में आग से लाखों का नुकसान हो गया। वहां बंधी पांच गाय में से तीन झुलस कर मर गई। दो झुलस कर अंधी हो गई। एक बाइक जल कर नष्ट हो गई।

कुंडेश्वरी-केलामोड़ मार्ग पर स्थित भंडारी फार्म के प्रबंधक बची सिंह के घर के पास ही गोशाला है। बृहस्पतिवार की रात गोशाला में अचानक आग लग गई। उसमें पांच जर्सी नस्ल की गाय बंधी थी। बच्ची सिंह को आग लगने का पता तब चला जब गौशाला से आग की ऊंची ऊंची चपटें उठने लगी। बड़ी मुश्किल से दो गाय बाहर निकाल पाए। वह भी बुरी तरह से झुलस गई थी और दोनों गाय की आंखे खराब होने से दोनों अंधी हो गई हैं। तीन गाय गौशाला के अंदर ही खूटे पर बंधी हुई झुलस कर मर गई। फायर ब्रिगेड को बुलाने तक का मौका नहीं मिला है। गौशाला के अंदर एक बाइक खड़ी थी, वह भी जल गई। सूचना मिलने पर तहसीलदार संजय ने राजस्व विभाग ने पटवारी को नुकसान का जायजा लेने भेजा। बची सिंह के अनुसार करीब ढाई लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed