फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   After the murder of two abducted children, concern is at its peak for two minor girls kidnapped from Bettiah

Bihar Kidnapping : अगवा दो बच्चों की हत्या के बाद बेतिया से अपहृत दो नाबालिग लड़कियों के लिए चिंता चरम पर

Sun, 19 Mar 2023 07:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 19 Mar 2023 07:33 PM IST
सार

Bihar : पहले बैक टू बैक अपहरण...अब बैक टू बैक दो बच्चों की लाशें मिली। दो हत्या के बाद अब 3 परिवार दहशत में जी रहा है। उन्हें भी किसी बड़े अनहोनी का डर सता रहा है। इनमें दो लड़कियों का परिवार है और तीसरा पटना के डॉ. संजय कुमार का परिवार। 

विज्ञापन
After the murder of two abducted children, concern is at its peak for two minor girls kidnapped from Bettiah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहले बैक टू बैक अपहरण...अब बैक टू बैक दो बच्चों की लाशें मिली। दो हत्या के बाद अब 3 परिवार दहशत में जी रहा है। उन्हें भी किसी बड़े अनहोनी का डर सता रहा है। इनमें दो लड़कियों का परिवार है और तीसरा पटना के डॉ. संजय कुमार का परिवार। दो लड़कियों का अपहरण बेतिया से हुआ था। वहीं डॉक्टर अंतिम बार गांधी सेतु पर देखे गए थे। तीनों अबतक नहीं लौटे। मुजफ्फरपुर के डॉक्टर का बेटा विवेक लौटा तो इन लोगों में आशा की किरण जगी थी लेकिन सहरसा की 6 साल की मासूम और पटना 13 साल के बच्चे की लाश मिलने के बाद अब इनका उम्मीद टूट रहा है। बेतिया की दो-दो बेटियों के अपहरण के बाद लोगों में आक्रोश है। अमर उजाला की टीम ने लोगों से बातचीत की। आइए जानते हैं उनकी प्रतिक्रिया... 

विज्ञापन

 

After the murder of two abducted children, concern is at its peak for two minor girls kidnapped from Bettiah
भाजपा से चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विधायक के कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है
भाजपा से चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह ने बताया कि दो अपहृत बेटियों के परिजन पुलिस से गुहार लगाते-लगाते थक गए। अब तक उनकी बेटी नहीं मिली। वह दहशत में जी रहे। पूरे प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। सरकार अपराधों को रोकने में पूर्णतः विफल है। लोगों में भय का माहौल बन चुका है। महागठबंधन की सरकार बिहार को फिर से 90 के दशक के जंगलराज बनाने में लगी है। लगातार अपहरण और अपराध की घटनाएं प्रदेश की जंगलराज की सच्चाई बयां कर रही है।


चंपारण में अब मां के सामने 16 साल की बेटी अगवा
विज्ञापन
विज्ञापन

After the murder of two abducted children, concern is at its peak for two minor girls kidnapped from Bettiah
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति - फोटो : अमर उजाला
जिला सचिव बोले- पीड़ित परिवार को दौड़ा रही पुलिस
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति ने जिले में नाबालिग लड़कियों के घर से गायब हो जाने या बुरी नियत से गायब कर दिए जाने की बढ़ती घटना पर रोक लगाने की जरूरत है। पुलिस इसे गंभीरता से ले। पीड़ित परिवार के अभिभावक पुलिस प्रशासन के पास जा रहे हैं तो उन्हें उल्टे में दौडाया और परेशान किया जा रहा है। त्वरित और कठोर कार्रवाई नहीं होने से ऐसे समाजविरोधी हरकत करने वालों का मनोबल बढता जा रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए जहां एक तरफ सामाजिक जागरूकता को बढाने की जरूरत है। वहीं पुलिस प्रशासन को भी त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार करना जरूरी है।

 13 साल की बच्ची को शादी के लिए उठा ले गए युवक
विज्ञापन

After the murder of two abducted children, concern is at its peak for two minor girls kidnapped from Bettiah
जागरण मंच के अध्यक्ष दीपेश सिंह - फोटो : अमर उजाला
अन्याय पर पूरे तरह से मौन है पुलिस-प्रशासन
युवा जागरण मंच के अध्यक्ष दीपेश सिंह ने कहा कि पुलिस-प्रशासन नाबालिक लड़कियों के साथ हो रहे अन्याय पर पूरे तरह से मौन है। प्रशासन के पास नेताओं के कार्यक्रम को सुरक्षा देने के अलावा अन्य किसी चीज में समय नहीं मिल रहा। वह जिले में हो रहे नाबालिक लड़कियों के अपहरण का सुध ले सके।


 

After the murder of two abducted children, concern is at its peak for two minor girls kidnapped from Bettiah
चनपटिया प्रखंड के पूर्व प्रमुख वीरेंद्र माझी - फोटो : अमर उजाला

स्कूलों में आत्मरक्षार्थ कोर्स कराना चाहिए
चनपटिया प्रखंड के पूर्व प्रमुख वीरेंद्र माझी ने बताया कि जिले में नाबालिक लड़कियों का अपहरण और बलात्कार तभी रुक सकता है, जब हम खुद सुधर जायेंगे रही बात प्रसासन की तो उन्हें ज़रा चाक चौबंद से रहना होगा। सबपर पैनी निगाह रखनी होगी। लड़कियों को सुरक्षित रहने के लिये उन्हें आत्मरक्षा करने को हुनर सिखलाने की जरूरत है सभी स्कूलों में आत्मरक्षार्थ कोर्स कराना चाहिए तभी सम्भव है।

जानिए क्या है मामला 
 शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय लड़की को शादी के नियत से उसी के गांव के युवक ने अपने दो दोस्तों के सहयोग से हथियार के बल पर अगवा कर लिया था। लड़की के पिता ने शिकारपुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अब तक पुलिस उसे नहीं ढूंढ पाई। वहीं मैनाटांड़ थाना क्षेत्र यज्ञ देखकर अपनी मां के साथ घर लौट रही एक 16 वर्षीय लड़की का बाइक सवार तीन युवकों ने अपहरण कर लिया। लड़की की परिजन ने थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करवाई। अब तक लड़की नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed