{"_id":"64100828161e543d4907ba33","slug":"bihar-13-year-old-girl-kidnapped-in-bettiah-abducted-with-the-intention-of-marriage-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : सरकार बाल विवाह रोक रही... यहां 13 साल की बच्ची को शादी के लिए उठा ले गए युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : सरकार बाल विवाह रोक रही... यहां 13 साल की बच्ची को शादी के लिए उठा ले गए युवक
Tue, 14 Mar 2023 11:07 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:07 AM IST
सार
Bihar:बिहार सरकार बाल विवाह पर रोक लगाने और बेटियों की सुरक्षा की बात कर रही है। बेतिया में शादी की नियत से 13 साल की लड़की का हथियार के बल पर अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
बेतिया में 13 साल की लड़की का अपहरण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार सरकार बाल विवाह पर रोक लगाने और बेटियों की सुरक्षा की बात कर रही है। वहीं बेतिया में शादी की नियत से 13 साल की लड़की का हथियार के बल पर अपहरण कर लिया। घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। लड़की के गांव के ही युवक ने दो दोस्तों के सहयोग से हथियार के बल पर उसे अगवा कर लिया। मामले में लड़की के पिता ने शिकारपुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है। परिजन पुलिस ने लड़की की बरामदगी की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
3 युवकों ने मिलकर किया अगवा
लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी घर के बगल में चापाकल पर पानी भर रही थी। उसी दौरान उनके ही गांव के बृजेश कुमार (20) अपने दोस्त विक्रम कुमार (18) और सैफुल्ला मियां (22) के सहयोग से हथियार के बल पर शादी की नियत से उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है। कहीं अज्ञात जगह ले जाकर छुपा दिया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूछताछ करने बृजेश के घर जाने पर उसके परिवार वाले गाली-गलौज और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही
इस संबंध में शिकारपुर थानेदार रामाश्रय यादव ने बताया कि अपहृत नाबालिग लड़की के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही अपहृत लड़की को बरामद कर लिया जाएगा। आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। किसी भी कीमत पर दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन