फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: 16-year-old daughter abducted in front of her mother in Champaran, bike-riding kidnappers dropped women

Bihar :  चंपारण में अब मां के सामने 16 साल की बेटी अगवा, चार दिन पहले शादी के लिए अपहृत बच्ची का भी सुराग नहीं

Fri, 17 Mar 2023 04:30 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Fri, 17 Mar 2023 04:30 PM IST
सार

Crime in Bihar : पश्चिम चंपारण में अपहरण का एक और केस सामने आया है। यहां 16 साल की नाबालिग लड़की को बाइक सवार तीन युवक उठाकर ले गए। मैनाटांड थाने में अपहृत लड़ी की मां ने आवेदन देकर बच्ची को जल्द अपहरणमुक्त कराने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Bihar: 16-year-old daughter abducted in front of her mother in Champaran, bike-riding kidnappers dropped women
kidnapping shimla

विस्तार

पश्चिम चंपारण में अपहरण का एक और केस सामने आया है। यहां 16 साल की नाबालिग लड़की को बाइक सवार तीन युवक उठाकर ले गए। मैनाटांड थाना क्षेत्र में अपहरण के दौरान लड़की की मां को पैर मारकर गिरा दिया गया। आंखों के सामने बेटी को अगवा होते देख मां रोती हुई दौड़ती-भागती घर पहुंची और पति को पूरे वाकये की जानकारी दी। मैनाटांड थाने में अपहृत लड़ी की मां ने आवेदन देकर बच्ची को जल्द अपहरणमुक्त कराने की गुहार लगाई है। मां ने आरोपियों की पहचान बसंतपुर गांव निवासी परवेज आलम, एकबाली ठाकुर और भुटेली गद्दी के रूप में बताई है। चार दिन पहले इसी जिले में 13 साल की एक बच्ची को तीन युवक शादी की नीयत से अगवा कर ले गए थे।

विज्ञापन


यज्ञ देखकर लौटते समय हुई वारदात
अपहृत नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि "बेटी के साथ बुधवार की रात मैनाटांड़ के पुरैनिया गांव से यज्ञ देखकर घर लौट रही थी। उसी दौरान बाइक सवार बसंतपुर गांव निवासी परवेज आलम, एकबाली ठाकुर और भुटेली गद्दी ने रास्ता रोक लिया। कुछ समझने के पहले झटकते हुए उनमें से दो ने बेटी को खींच लिया। बचाने की कोशिश की तो पैर से मारकर मुझे गिरा दिया। जबरदस्ती मेरी नाबालिग लड़की का अपहरण कर बाइक से तीनों फरार हो गए।" 
विज्ञापन


परवेज, एकबाली और भुटेली पर केस दर्ज
परिजनों ने बताया कि लड़की की मां रोती-बिलखती घर पहुंची और पति को सारी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों के साथ थाने पहुंच कर अपहृत लड़की के अभिभावकों ने आरोपियों को नामजद करते हुए एफआईआर के लिए आवेदन दिया। इधर मैनाटांड़ थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा ने बताया कि परवेज आलम, एकबाली ठाकुर और भुटेली गद्दी के खिलाफ नाबालिग के अपहरण को लेकर सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 मार्च को सामने आए मामले में बरामदगी नहीं
इसी हफ्ते 14 मार्च को जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 13 साल की बच्ची को गांव का एक युवक अपने दो दोस्तों के सहयोग से हथियार के बल पर शादी के लिए उठा ले गया था। अपहरण की प्राथमिकी के बावजूद अबतक आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है और न बच्ची की बरामदगी ही हो सकी है। लड़की के पिता ने गांव के ब्रजेश कुमार (20), विक्रम कुमार (18) और सैफुल्लाह (22) को नामजद करते हुए बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि ब्रजेश के घर जाने पर पूछने गया तो उसके परिवार वालों ने गाली गलौज और मारपीट करते हुए भगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed