{"_id":"fc27d3530c4741ffee6b1d1e3df4bd62","slug":"after-strong-protests-bjp-gets-nod-for-modi-rally-in-patna","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश के गढ़ में रैली करेंगे नरेंद्र मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश के गढ़ में रैली करेंगे नरेंद्र मोदी
एजेंसी/पटना
Updated Wed, 11 Sep 2013 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मोदी आगामी अक्तूबर में पटना के गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा के कड़े विरोध के बाद मंगलवार को पटना जिला प्रशासन ने पार्टी को पूरे गांधी मैदान में रैली करने की अनुमति दे दी।
डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट एन श्रवण कुमार ने कहा, ‘इसे लेकर कुछ भ्रम की स्थिति थी, जिसे अब सुलझा लिया गया है। 27 अक्तूबर को पूरे गांधी मैदान में भाजपा को रैली आयोजित करने की अनुमति दे दी गई है।’
विज्ञापन
इससे पहले जिला प्रशासन ने 20 से 30 अक्तूबर के प्रस्तावित शिक्षा दिवस कार्यक्रम और पुस्तक मेले के आयोजन के मद्देनजर भाजपा को गांधी मैदान के आधे हिस्से में ही रैली आयोजित करने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
पार्टी ने इस फैसले को राजनीति से प्रेरित बताकर विरोध किया था। इसके बाद डीएम ने खुद मामले में हस्तक्षेप करते हुए भाजपा को पूरे गांधी मैदान में रैली आयोजित करने की अनुमति दे दी।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्य में गुजरात के मुख्यमंत्री की पहली राजनीतिक रैली होगी।
पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने इस मुद्दे पर नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अनैतिक राजनीति कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने अनुमति के लिए अप्रैल में आवेदन किया था, उस समय जदयू और भाजपा गठबंधन की सरकार थी। नीतीश कुमार जानबूझ कर ऐसे हथकंडे अपना रहे हैं।
इससे पहले उन्होंने जून में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह की आम सभा को मिलर स्कूल में आयोजित करने की अनुमति नहीं दी थी। बाद में उसे गरदानीबाग के स्टेडियम में शिफ्ट किया गया।
मोदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और विधायकों को झूठे केसों में फंसाकर परेशान किया जा रहा है।