फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   After opposition meeting in patna bihar cm nitish kumar in governor house for bihar cabinet expension

Bihar News : सीएम नीतीश कुमार पहुंचे राजभवन, पीछे से सुशील मोदी; मंत्रिमंडल विस्तार या कुछ और- चर्चा गरम

Wed, 28 Jun 2023 01:53 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 28 Jun 2023 01:53 PM IST
सार

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को राज्यपाल से मुलाकात करने राजभवन पहुंचे। शिमला में विपक्षी दलों की 10-12 जुलाई की बैठक और बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार मुद्दा है। लेकिन, हंगामा किसी और कारण मचा।

विज्ञापन
After opposition meeting in patna bihar cm nitish kumar in governor house for bihar cabinet expension
सीेएम नीतीश कुमार और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहार के राजभवन से बुधवार दोपहर जब यह खबर आई कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा कोटे से उनके साथ लंबे समय तक उप मुख्यमंत्री रहे सुशील कुमार मोदी एक साथ अंदर हैं तो राजनीतिक तापमान अचानक चढ़ गया। दोनों अलग-अलग काम से, अलग समय पर गए थे; लेकिन दोनों के एक समय में अंदर होने से अफवाहों का बाजार गरम हो गया। मुख्यमंत्री को 10 जुलाई से पहले मंत्रिमंडल विस्तार करते हुए राजभवन में ही शपथ ग्रहण समारोह कराना है। राजभवन के अंदर चल रहे निर्माण कार्यों को मुख्यमंत्री ने देखा और इसपर संबंधित अफसरों से बात भी की।

विज्ञापन


23 जून के बाद ही विस्तार की तैयारी शुरू
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के विस्तार की तैयारी 23 जून को विपक्षी एकता के लिए देशभर के 15 दलों की हुई बैठक के अगले दिन से ही शुरू हो चुकी है। वजह यह है कि हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा (HAM Secular) के इकलौते मंत्री संतोष कुमार सुमन उर्फ संतोष मांझी के मंत्रिमंडल से इस्तीफे के 72 घंटे के अंदर जनता दल यूनाईटेड (JDU) कोटे से सहरसा के सोनवर्षाराज से विधायक रत्नेश सदा को उनकी जगह शपथ दिला दी गई। महागठबंधन सरकार के मुख्य घटना राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के दो मंत्रियों के इस्तीफे से खाली हुए पद भी नहीं भरे गए और न ही कांग्रेस (Congress Party) की दो और मंत्रियों की मांग पूरी की गई। सिर्फ रत्नेश सदा के  शपथ के समय कहा गया कि विपक्षी एकता की बैठक के बाद मंत्रिमंडल विस्तार में यह कमियां पूरी कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


कांग्रेस ने मांग भी दुहराई, मगर अभी तेजस्वी बाहर
अगले महीने के पहले पखवारे में ही बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू होना है और लगभग उसी समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा (BJP) सरकार के खिलाफ शिमला में विपक्षी एकता को लेकर दूसरी बैठक की तैयारी हो रही है। इस बैठक में कांग्रेस की अहम भूमिका होगी, इसलिए कांग्रेस की दो और मंत्रीपद की मांग इससे पहले पूरी होनी तय है। संकट फिलहाल यह फंस रहा है कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बाहर गए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed