{"_id":"261285de2cfe9a48bb4f9584f34d5ee3","slug":"accused-was-beaten-in-bihar-till-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में साली से की छेड़खानी तो पीट-पीटकर ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में साली से की छेड़खानी तो पीट-पीटकर ली जान
इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 06 Aug 2013 11:11 AM IST
विज्ञापन
बिहार में नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के डकरा गांव में कल रात साली से छेड़खानी करने के आरोप में ससुराल वालों ने दामाद की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि नशे की हालत में डकरा गांव स्थित ससुराल आये लखन माझी कल रात अपनी चचेरी साली के साथ छेड़खानी करने लगा और विरोध करने पर उसने ससुराल वालों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसी को लेकर ससुराल के लोगों ने लखन माझी की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में संबंधित थाना में एक मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन