फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A woman from Nepal filed an FIR against her lover along with his first wife in Darbhanga, alleging assault

Bihar: प्रेमी सहित पहली पत्नी पर कराई FIR, मारपीट का आरोप; नेपाल की महिला ने प्रेमजाल में फंसकर की थी शादी

Sat, 26 Aug 2023 03:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 26 Aug 2023 03:20 PM IST
सार

Bihar News: नेपाल से आई महिला ने दरभंगा महिला थाने में अपने प्रेमी और उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि उसके पति, पति की पहली पत्नी, मां और पिता ने घर बंद कर बुरी तरह उसकी पिटाई की गई है। साथ ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित भी किया गया है।

विज्ञापन
A woman from Nepal filed an FIR against her lover along with his first wife in Darbhanga, alleging assault
पीड़िता संगीता देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा में एक नेपाल की रहने वाली एक महिला ने अपने प्रेमी, उसकी पहली पत्नी और उसके मां-बाप पर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। एफआईआर में नामजद लोगों पर महिला ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। दरअसल, निजी बैंक कर्मी के प्रेमजाल में फंसकर शादी रचाने वाली महिला ने दरभंगा के महिला थाने में कराई एफआईआर में प्रेमी गोविंद कुमार, पहली पत्नी प्रेरणा देवी सहित माता-पिता को नामजद किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नेपाल से आई महिला ने महिला थाने में अपने प्रेमी और उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पीड़िता ने प्राथमिकी में कहा है कि गत 20 अगस्त को उसके पति गोविंद साह, उसकी पहली पत्नी प्रेरणा देवी, मां पुनीता देवी और पिता राम आश्रय साह ने घर बंद कर बुरी तरह उसकी पिटाई की। साथ ही उन लोगों ने कहा कि जब तक दहेज में पांच लाख रुपये नहीं दोगी, तब तक तुम्हें घर में नहीं रहने दिया जाएगा। महिला ने पति गोविंद साह के मामा छोटू साह पर पांच लाख रुपये से अधिक के सोने के जेवरात छीनकर भागने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नेपाल निवासी महिला संगीता देवी ने पहले पति से तलाक लेकर गोविंद साह से शादी रचाई थी। इतना ही नहीं, उसने प्रेमी गोविंद साह के चक्कर में अपने दो बच्चों को भी छोड़ दिया था। जबकि गोविंद आठ साल पहले से ही प्रेरणा से कोर्ट मैरिज किए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, दरभंगा जिला के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के गायत्री मंदिर के पास रहने वाले गोविंद कुमार एक निजी बैंक में काम करता है। गोविंद ने आठ साल पहले प्रेरणा से दरभंगा कोर्ट में प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद प्रेरणा को अपने माता-पिता के साथ दरभंगा में रखे हुए था। इस दौरान गोविंद का तबादला बैंक ने रक्सौल कर दिया। जो नेपाल का बॉर्डर इलाका है। नौकरी के दौरान सोशल मीडिया के जरिए गोविंद और संगीता की दोस्ती बढ़ी और दोस्ती प्यार में बदल गई।


बातचीत के दौरान संगीता ने अपने संबंध में बताया कि काफी बीमार रहते थे, जिसको उसने छोड़ दिया है। आखिर में संगीता ने गोविंद से शादी करने का निर्णय लिया। फिर संगीता ने दोनों बच्चों और पति को छोड़ कर गोविंद से मंदिर में शादी कर ली। संगीता ने अपनी शादी की तस्वीर सबूत के तौर पर मीडिया को भी दिखाई। वहीं, इस संबंध में दरभंगा महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed