फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A prisoner in Jamui Mandal Jail was beaten severely by other prisoners over money, died during treatment

Bihar Crime: जेल में बंद कैदी को अन्य कैदियों ने जमकर पीटा, इलाज के दौरान हुई मौत; परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 26 Dec 2023 02:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 26 Dec 2023 02:07 PM IST
सार

Bihar Crime: जमुई मंडल कारा में कैदियों द्वारा एक कैदी के साथ जमकर मारपीट करके गंभीर घायल कर दिया गया था, जिसकी इलाज के दौरान कैदी वार्ड में मौत हो गई। मृत कैदी के परिजनों उसकी मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानें मामला...।

विज्ञापन
A prisoner in Jamui Mandal Jail was beaten severely by other prisoners over money, died during treatment
कैदी वार्ड के बाहर मृतक के परिजनों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई मंडल कारा में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह मौत हो गई। इसके बाद उसके परिजनों ने सदर अस्पताल स्थित कैदी वार्ड के पास जमकर हंगामा किया। मृतक कैदी की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के संसारपुर गांव निवासी मथुरा यादव के बेटे प्रदीप यादव के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, प्रदीप यादव ने 10 दिन पहले जमीन विवाद के एक मामले में बेल टूटी होने पर जमुई न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। जहां जेल में बंद अन्य कैदी प्रदीप यादव से 20 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। रुपये न देने पर प्रदीप यादव के साथ मारपीट की जा रही थी। हालांकि प्रदीप यादव के परिजन द्वारा गुंजन नाम के युवक को फोन के जरिए रुपये भेज दिए गए। इसके बावजूद कैदी प्रदीप यादव के साथ जेल में बेरहमी से मारपीट की गई, जिसके बाद जेल प्रशासन के द्वारा प्रदीप को इलाज के लिए सोमवार की दोपहर सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल स्थित कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


इधर, मृतक की पत्नी इंदू देवी ने बताया कि मेरे पति को जब इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया तो यहां भी जेल प्रशासन के साथ आए विकास पांडे नामक युवक द्वारा रुपये की मांग की गई। जहां उन्हें भी मोबाइल के जरिए दो हजार रुपये भेजे गए, जिसका स्क्रीनशॉट भी है। मृतक की सास ने बताया कि दो दिन पहले सूचना मिली थी कि जेल में मारपीट के कारण प्रदीप यादव का तबीयत खराब हो गई है। उसके बाद उसे देखने के लिए गई तो जेल प्रशासन द्वारा उससे मिलने नहीं दिया गया। इधर, पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed