Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   ₹25 Crore Heist in This Bihar City Posing as Customs Officers Robbers Flee with 17 kg of Gold

बिहार के इस शहर 25 करोड़ की लूट: कस्टम अधिकारी बनकर उड़ाया 17 किलो सोना; फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम

Sun, 05 Apr 2026 03:36 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sabahat Husain Updated Sun, 05 Apr 2026 03:36 PM IST
सार

पटना के दानापुर में बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर कारोबारियों के स्टाफ से 17 किलो सोना लूट लिया। ओवरब्रिज पर घेरकर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।

विज्ञापन
₹25 Crore Heist in This Bihar City Posing as Customs Officers Robbers Flee with 17 kg of Gold
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना में अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। दानापुर के खगौल थाना क्षेत्र में कस्टम अधिकारी बनकर बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी के स्टाफ से करीब 17 किलो सोना लूट लिया, जिसकी कीमत लगभग 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गुजरात के राजकोट निवासी महेश मामतोरा और प्रिंस रामपरिया के स्टाफ अहमदाबाद से सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन से दानापुर पहुंचे थे। उन्हें बाकरगंज स्थित केवीएस एंड सन्स जाना था। दानापुर जंक्शन से उन्होंने ऑटो लिया, लेकिन कुछ दूरी पर ओवरब्रिज के पास एक वाहन और दो बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया।

विज्ञापन


पढ़ें:  स्कूल जाने के बाद आठवीं का छात्र लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब सात बदमाश, जो खाकी पैंट और सफेद शर्ट में थे, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर जांच के नाम पर तीन बैग अपने कब्जे में ले लिए। बैग मिलते ही सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ितों ने अपने मालिक को सूचना दी और फिर थाने जाने की बात कही गई। महेश मामतोरा के अनुसार, अपराधियों ने उन्हें सुनसान जगह पर छोड़ दिया और फरार हो गए।

पुलिस का कहना है कि अभी औपचारिक मामला दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन जांच जारी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed